MP Breaking News LIVE: आज राजस्थान दौरे पर CM मोहन, एमपी विधानसभा बजट का नौंवा दिन, पढ़ें अपडेट – Zee News

MP News Today Live Updates: आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए कई ज़रूरी घटनाओं से भरा रहेगा. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव राजस्थान के दौरे पर हैं. वे भोपाल से उदयपुर के लिए निकलेंगे. MP विधानसभा बजट का आज नौवां दिन है. इसके अलावा मध्यप्रदेश से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE MP-CG लाइव ब्लॉग.
Trending Photos
MP News Updates: आज 26 फरवरी को मध्य प्रदेश में काफी हलचल है. MP असेंबली के बजट सेशन का यह नौवां दिन है. आज 9 विभागों के बजट प्रावधानों हेल्थ, स्कूल एजुकेशन, ट्रांसपोर्टेशन, हायर एजुकेशन, टूरिज्म और कल्चर के बजट पर चर्चा होगी. इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. वे भीलवाड़ा में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. उधर, छत्तीसगढ़ में BJP ऑफिस में सहयोग केंद्र लगेगा, जहां मंत्री राजेश अग्रवाल समस्याओं को सुनेंगे. इसके अलावा प्रशासनिक बदलाव से लेकर राजनीतिक विकास तक, मध्य प्रदेश में कई खबरें सुर्खियों  में हैं. सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

रायपुर के तहसील ऑफिस में हंगामा
रायपुर राजधानी के तहसील ऑफिस में वकीलों का हंगामा. तहसील कोर्ट से नकल की कॉपी नहीं मिलने पर किया हंगामा. अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय के कर्मचारियों से की बदसलूकी. कर्मचारी से वकील द्वारा नाम के साथ बार बार पूछी जा रही जाति. कर्मचारी को मारने की भी दे रहे धमकी. वकील हाईकोर्ट में अपील के लिए नकल कॉपी की कर रहे थे मांग. कल की बताई जा रही घटना.
 
धर्म परिवर्तन मामले में नया अपडेट
भोपाल में धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म मामले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. पूरा रैकेट भोपाल से चल रहा था. दो बहनों ने लड़कों पर झूठे केस का दबाव बनाया. अहमदाबाद समेत कई शहरों में केस दर्ज कराए. समझौते या सेटलमेंट के नाम पर मोटी रकम वसूली. पुलिस जांच कर रही है कि केस कहां और किसके खिलाफ दर्ज कराए गए हैं. अभी तक पुलिस ने सिर्फ दो लड़कों की पहचान की है.
सागर में रहस मेले का आगाज 
सागर के गढ़ाकोटा में रहस मेला का आगाज आज. रहस मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव. मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हितग्राहियों के खाते में करेंगे अंतरित. योजना की माह जनवरी पेड इन फरवरी 2026 की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जायेगी. लगभग 32 लाख खाते में 196.72 करोड़ का होगा वितरण. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सहित जिले के तमाम नेता रहेंगे मौजूद.
 
भोपाल में रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
रिटायर्ड बैंक कर्मचारी आज विरोध प्रदर्शन करेंगे. रिटायर्ड बैंक कर्मचारी सुबह 10:30 बजे भोपाल के प्रेस कॉम्प्लेक्स में विरोध प्रदर्शन करेंगे. वे पेंशन अपडेट, रिटायर लोगों के मामलों में बातचीत के अधिकार और सभी रिटायर लोगों के लिए पेंशन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे. राष्ट्रीय संगठन AIBRF के आह्वान पर प्रदर्शन का आयोजन.
आज राज्यसभा सीटों के लिए जारी होगी अधिसूचना
छग की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज अधिसूचना होगी जारी. 16 मार्च को मतदान, शाम 5 बजे के बाद आएंगे नतीजे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तय. 6 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी. 9 मार्च तक प्रत्याशी ले सकेंगे नाम वापस. 9 अप्रैल 2026 को रिक्त होंगी दो राज्यसभा सीटें. सदस्य KTS तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल हो रहा पूरा. राज्य के 90 विधायक करेंगे मतदान. विधानसभा में BJP के 54, कांग्रेस के 35 और गोंगपा का 1 विधायक. मतदान गोपनीय मतपत्र से कराया जाएगा.
छत्तीसगढ़ के बीजेपी कार्यालय में सहयोग केंद्र
BJP कार्यालय में आज लगेगा सहयोग केंद्र
मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे समस्याओं का निराकरण
आम जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा निराकरण
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगा सहयोग केंद्र का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे. सुबह 10:45 बजे वे भीलवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसके बाद दोपहर में वे जबलपुर होकर सागर पहुंचेंगे. सागर के रहली में वे ऐतिहासिक रहस मेले और सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि वितरण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. शाम को जबलपुर से वे रायपुर के लिए रवाना होंगे, जहां जौरा मॉल के पास स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. 
एमपी विधानसभा बजट सत्र का नौंवा दिन 
MP विधानसभा के बजट सेशन का आज नौवां दिन है. नौ डिपार्टमेंट के बजट प्रोविज़न पर पांच घंटे तक चर्चा होगी. हेल्थ, स्कूल एजुकेशन, ट्रांसपोर्टेशन, हायर एजुकेशन, टूरिज्म और कल्चर के बजट पर चर्चा होगी. राज्य में स्कूलों के मेंटेनेंस में लापरवाही पर ध्यान दिलाया जाएगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News