MP Breaking News LIVE: आज CM लाडली बहन योजना की 33वीं किस्त करेंगे जारी, MP में 11 IAS के ट्रांसफर, पढ़ें आज की बड़ी खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates:14 फरवरी को मध्य प्रदेश में राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर छोटे-बड़े जिले की सभी खबरें एक साथ जानना चाहते हैं, तो Zee MPCG लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए…
 
Trending Photos
MP News Updates: मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. आज लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त सीएम मोहन यादव खंडवा जिले के पंथारा से जारी करेंगे. मध्यप्रदेश में आधी रात 11 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं मध्यप्रदेश की मौसम की बात करें तो भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत ज्यादातर जिलों में दिन में धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने की उम्मीद है.  मौसम विभाग द्वारा 16 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ताज़ा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

दमोह में किसान के स्टॉक रूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
दमोह से खबर है यहां बीती रात तीन बजे एक खेत में बने किसान के स्टॉक रूम में भीषण आग लग गई और इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है, गनीमत रही कि इसी स्टॉक रूम के नजदीक बनी गौ शाला में से दर्जन भर से ज्यादा मवेशियों को समय रहते निकाल लिया गया वरना हादसा और बड़ा हो जाता.
दमोह में बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत
 दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले झापन नदी का है यहां नदी पर बने पुल से एक बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त समनापुर एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे और बाइक पुल से नीचे गिरी और तीनों युवक पुल से नदी में गिर गए, यहां से गुजर रहे लोगों ने बाइक को नदी के भीतर देखा तो उन्होंने पास जाकर देखा और बाइक के पास तीन युवक घायल पड़े हुए थे. लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो डायल 112 की टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल लेकर आई लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे.
MP में आधी रात हुए 11 आईएएस के ट्रांसफर
शुक्रवार सुबह 2 बजे के बाद मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों औरराज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 
जानें मध्यप्रदेश का मौसम आज कैसा रहेगा 
मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है. फरवरी में ही तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों को मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके असर से आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में फिर से बदलाव देखने को मिल सकती है. यानी गर्मी के बीच ठंड की वापसी से इनकार नहीं किया जा सकता है. फिलदाल दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी बनी हुई है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है.
आज सीएम करेंगे लाडली बहन योजना की 33वीं किस्त जारी 
आज खंडवा के पधाना में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे. मध्य प्रदेश के करीब 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News