MP Breaking News Live-उज्जैन में CM यादव करेंगे महाकाल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, बैतूल में भीषण सड़क हादसा, पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें – Zee News

MP Live News-मध्यप्रदेश में 3 अप्रैल को सियासी हलचल से लेकर क्या प्रशासनिक हलचल और खास होने वाला है. राज्य की हर खबर को जानने के लिए आप Zee MPCG के इस ब्लॉक के साथ बने रहें.
 
Trending Photos
MP News Live Updates– मध्यप्रदेश में आज यानी 3 अप्रैल की काफी हलचल रहने वाली है. उज्जैन में सीएम मोहन यादव आज महाकाल-द मास्टर ऑफ टाइम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे. साथ ही उज्जैन साइंस सेंटर का करेंगे लोकार्पण. मध्यप्रदेश में आज 42 जिलों में बारिश का अलर्टा जारी किया गया है. साथ ही बीजेपी युवा मोर्चा में कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं. बैतूल में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अगर आप मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

 

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
मध्यप्रदेश में बीजेपी युवा मोर्चा की कार्याकारिणी घोषित की गई है.बीजेपी युवा मोर्चा ने प्रदेश में 7 प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है. 2 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं और 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं. अन्य दायित्वों पर भी घोषणाएं की गई हैं.
 
बैतूल में तेज रफ्तार का कहर
बैतूल जिले में तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं. भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बाउंड्रीवाल से जा टकरा गई. मृतक और घायल बैतूल के ही हमलापुर निवासी बताएं जा रहे हैं.
 
सीएम मोहन यादव का उज्जैन दौरा
मुख्यमंत्री मोहन यादव 3 अप्रैल को उज्जैन के डोंगला में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन महाकाल-द मास्टर ऑफ टाइम का शुभारंभ करेंगे. 5 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के समन्वय पर वैश्विक मंथन होगा, जिसमें ISRO, DRDO और नीति आयोग जैसे प्रमुख संस्थानों के वैज्ञानिक और शोधार्थी शिरकत करेंगे. इस दौरान सीएम उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे.
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News