MP News Today Live Updates:13 फरवरी को मध्य प्रदेश में राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर छोटे-बड़े जिले की सभी खबरें एक साथ जानना चाहते हैं, तो Zee MPCG लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए…
Trending Photos
MP News Updates: 13 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव छतरपुर और दमोह दौरा पर रहेंगे. दमोह में किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे. वहीं दोपहर 1:25 बजे दमोह जिले के ग्राम देवरी हरदुआ पहुंचेंगे नोहलेश्वर महोत्सव के किसान सम्मेलन में सीएम शामिल होंगे. जिसके बाद दोपहर 3 बजे सीएम देवरी हरदुआ से छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गड़ा पहुंचेंगे. वहीं मौसम की बात करें तो मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. 15 जिलों दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि रात का पारा भी 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ताज़ा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
विदिशा में बारातियों से भरी एक कार हादसे का शिकार हो गई, 3 मौत, 7 घायल
विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरखेड़ी के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रायसेन जिले के गैरतगंज से जाफरखेड़ी आ रही बारात की टवेरा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए.
एसआईआर में 10 हजार आपत्तियां खारिज, अब नहीं कटेंगे नाम
भोपाल में एसआईआर में एक-एक आवेदन के साथ 30 से 150 तक नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 प्रस्तुत किए गए थे. भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच में अधिकतर आपत्तियां तथ्यहीन निकलीं है. 14 फरवरी से पहले पूरी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी और 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी.
समय पर आएगा एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट!
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही कॉपियों की जांच की तैयारियां भी तेज कर दी गई है. इस बार दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट समय पर घोषित करने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की योजना बनाई गई है. इसलिए इस बार परीक्षा खत्म होने से पहली कॉपियों की जांच शुरू कर दी जाएगी. इसके लिए इंदौर में मालव कन्या स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जहां 22 फरवरी से उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम शुरू हो जाएगा.
उज्जैन में शादी से लौट रहे परिवार पर हमला, 1.7 किलो चांदी लूटी
उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना बिरलाग्राम क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाशों ने चाकू और लोहे के पाइप से हमला कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूरा माल बरामद कर लिया है
दतिया में 17 लाख की चोरी करने वाली निकली घर की नौकरानी
दतिया के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई 17 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी सुधीर सिकरवार के घर से करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई गई है, अलमारी से चोरी हो गए थे. घटना के समय सुधीर सिकरवार अपनी मां को देखने ग्वालियर गए हुए थे और घर की देखरेख के लिए काम करने वाली महिला को छोड़ गए थे. शाम को लौटने के बाद 10 फरवरी को जब वे दिल्ली जाने की तैयारी में अलमारी में रखे जेवरात देखने पहुंचे तो वे अपने स्थान पर नहीं मिले। इसके बाद फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और घर में काम करने वाली महिला पर संदेह व्यक्त किया गया.
भोपाल के कमल नगर में लोहे के बॉक्स में बंद पानी की टंकी में मिला महिला का शव
राजधानी के कमल नगर में महिला की हत्या कर लोहे के बॉक्स में डालकर पानी की टंकी में फेंकने का सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. महिला की लाश कमल नगर स्थित खंडहरनुमा मकान में मिली उसके हाथ में टैटू गुदा है और अंग्रेजी में दीप लिखा है. साथ ही 26 मई 1992 लिखा है. गर्दन पर भी फूल पत्ती का टैटू है. लाश पूरी तरह से डीकंपोज हो चुकी है. पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया है.
उमरिया में ऑटो-आर्टिका की टक्कर में 10 घायल, दो जबलपुर रेफर
उमरिया से होकर ताला की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे में सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया गया है कि आर्टिका कार क्रमांक MP 54 ZB 7435 और ऑटो टैक्सी के बीच सीधी टक्कर हुई है. जिसमें सवार 10 लोग घायल हुए है. घायल लीला बाई और सूभरन सिंह ने बताया कि वे लोग ग्राम बरतराई से चंदिया थाना अंतर्गत मझौली जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
भोपाल में पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपए में किया पिता का सौदा
भोपाल में एक पत्नी ने सौतन को डेढ़ करोड़ रुपए में अपनी पति बेचा दिया है. तलाक के बाद पहली बार इतनी बड़ी डील हुई है. मामला केंद्रीय सरकारी विभाग के अधिकारी का है. एक व्यक्ति का दिला अपने से 10 वर्षीय बड़ी 54 वर्षीय दफ्तर में काम करने वाली महिला पर आया. जिसके बाद प्रेमिका ने व्यक्ति के पत्नी को 27 लख रुपए नगद और डुप्लेक्स दिया. इस मामले में कुटुंब न्यायालय में काउंसलिंग हुई थी.
एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू
मध्यप्रदेश में शुक्रवार से एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू हो गई है. राज्यभर में 3856 एग्जाम सेंटर पर 900000 से ज्यादा स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी.
MP के 15 जिलों में पारा 30 के पार
मध्यप्रदेश के 15 जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि रात का पारा भी 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. आने वाले दो दिनों तक हल्की ठंड का असर जारी रहेगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावनी है.
भोपाल 20 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी
भोपाल 20 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है. जिला पंचायत CEO इला तिवारी ने जारी किया नोटिस.
महाशिवरात्रि पर उज्जैन और भोपाल के बीच चलेगी 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन
महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. रेलवे अधिकारी में जानकारी दी कि, ये विशेष ट्रेनें 13 फरवरी से 23 फरवरी तक चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा मिल सके. रेलवे का यह कदम महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
दमोह और छतरपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव का छतरपुर और दमोह दौरा पर रहेंगे. दमोह में किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे. वहीं दोपहर 1:25 बजे दमोह जिले के ग्राम देवरी हरदुआ पहुंचेंगे नोहलेश्वर महोत्सव के किसान सम्मेलन में सीएम शामिल होंगे. जिसके बाद दोपहर 3 बजे सीएम देवरी हरदुआ से छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गड़ा पहुंचेंगे. स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 5 बजे बागेश्वर धाम से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सायं 5:15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 5:20 बजे खजुराहो से विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे.
मध्यप्रदेश में सोना हुआ सस्ता
शादी के सीजन के बीच सराफा बाजार से राहत भरी खबर सामने आई है, जहां आमतौर पर मांग बढ़ने के साथ सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है. वहीं अभी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. इसे खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल सकता है.
बाबा महाकाल की नगरी में दौड़ेगी डबल डेकर बस
महाशिवरात्रि से पहले बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले भक्तों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. चेन्नई से एक आधुनिक इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस उज्जैन पहुंची है. बस शुक्रवार से अगले 3 दिनों तक श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा कराएगी. त्यौहार के दौरान शहर में बढ़ाने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और भक्तों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो.
लाडली बहनों के खाते में कल आएगी 33वीं किस्त
लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कल आएगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त. सीएम मोहन कल खंडवा जिले के पंथारा से लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे 1500 रुपए की राशि. प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों के खाते में आएगी योजना की राशि.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.