MP News Today Live Updates: आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए कई खास इवेंट्स से भरा होगा. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दिल्ली के दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग की उम्मीद है. इसके अलावा मध्यप्रदेश से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE MP-CG लाइव ब्लॉग.
Trending Photos
MP News Updates: आज 28 फरवरी को मध्य प्रदेश में काफी हलचल है. कूनो नेशनल पार्क में आठ नए चीते आएंगे. वे आज सुबह बोत्सवाना से प्लेन से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. ग्वालियर से वे हेलीकॉप्टर से कूनो के लिए निकलेंगे. इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान किसी केंद्रीय मंत्री से मिल सकते हैं. उधर, होली के दौरान राज्य में आंधी और बारिश का अनुमान है. इसके अलावा प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक मध्य प्रदेश में कई खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…
एमपी के किसानों को 1 मार्च से मिलेगा ऑनलाइन खाद
मध्यप्रदेश में किसानों के लिए बड़ी खबर है, खाद वितरण व्यवस्था को हाई टेक और सुगम बनाते हुए प्रदेश सरकार ने एक ई पोर्टल बनाया है और आगामी 1 मार्च से खाद वितरण इसी पोर्टल के जरिए होगा और किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.
दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन
सीएम डॉ.मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के आसार है. दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम, निगम-मंडल पर हो सकती है चर्चा. कृषि वर्ष 2025-26 की तैयारी को लेकर सीएम की दिल्ली में अहम बैठकें संभव. निगम-मंडल नियुक्तियों और कृषि योजनाओं पर केंद्र से समन्वय की कोशिश. दिल्ली दौरे में सीएम डॉ. यादव का फोकस ,कृषि और विकास से जुड़े मुद्दे.
भारत आएंगे 8 चीते
कूनो नेशनल पार्क में आठ नए चीते आएंगे
6 मादा और 2 नर चीते भारत आएंगे
बोत्सवाना से आज प्लेन से सुबह ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे
ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से कुनो रवाना होंगे
श्योपुर के कुनो मे शनिवार सुबह रिलीज़ होंगे चीते
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव सीएम मुख्य मोहन यादव करेंगे रिलीज़
देश में चीतों की संख्या 38 से बढ़कर 46 हो जाएगी
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.