MP News Today Live Updates: आज मंगलवार को मध्य प्रदेश में कहां क्या हो रहा है? राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर जिले की सभी बड़ी और छोटी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो Zee MPCG लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
Trending Photos
MP News Updates: आज 3 फरवरी को मोहन कैबिनेट की बैठक है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह करीब 11:40 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे मंत्रालय जाएंगे. साथ ही मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों को 15 फरवरी तक फीस और किताबों के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ब्रेकिंग खबरों के लिए जुड़े रहिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग के साथ…
पार्सल देख महिला के होश उड़ गए
इंदौर में एक महिला को ऐसा पार्सल मिलता है जिसने उसकी नींद उड़ा दी है. पार्सल के अंदर से धमकी भरी चिट्ठी और देशी कट्टा निकलता है जिसमें परिवार पर हमले की बात लिखी गई है. पार्सल कहां से आया किसकी तरफ से आया है पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
शराबी शिक्षक का ड्रामा
मैहर में शराबी शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक शराब के नशे में स्कूल परिसर में ही लुढ़के नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ ग्रामीण कुर्सी पर बैठे, छात्र और एक कुत्ता उन्हें दूर से देखते नजर आ रहे हैं.
मोहन कैबिनेट में हुए कई बड़े फैसले
सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापित 25 हजार 2026 आदिवासी परिवारों के पट्टों की निशुल्क रजिस्ट्री होगी. अगले 4 सालों तक सरकार की कई योजनाएं जारी रहेंगी. वहीं राज्य समाज कल्याण बोर्ड को भंग करके कर्मचारियों का संविलियन महिला बाल विकास में किया गया है. साथ ही सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है.
गले में अटक गई चिकन की हड्डी
एमपी के शाजापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवके के गले में चिकन की हड्डी अटक गई. हड्डी फंसने से युवक को सांस लेने में परेशानी, बोलने और कुछ भी निगलने में भारी दिक्कत और असहनीय दर्द सहना पड़ा था. हालांकि युवक की हालत अब ठीक है.
18 फरवरी को आयेगा MP का बजट
18 फरवरी को आयेगा mp का बजट. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी जानकारी. डीजल पेट्रोल के वेट कम करने के लिए संकेत. डीजल पेट्रोल की वेट कम करने की चुनौती हमारे सामने है, जो जितनी ड्यूटी भी देगा उसके हिसाब से उसे केंद्र रिटर्न देगा समय-समय पर राहत दी जाती है. 18 फरवरी को आने वाले प्रदेश के बजट में राहत मिलेगी.
शराब प्रेमियों से जुड़ी बड़ी खबर
छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नियमों में किया बड़ा बदलाव
1 अप्रैल 2026 से शराब पर नई ड्यूटी दरें होंगी लागू
देशी और विदेशी दोनों शराब पर बढ़ाया गया ड्यूटी टैक्स
विदेशी शराब की कीमत के हिसाब से अलग-अलग ड्यूटी तय की गई है
महंगी शराब पर अब ज्यादा देना होगा टैक्स
बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक पेय पर भी नई दरें लागू होंगी
सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए न्यूनतम ड्यूटी दर की गई तय
शराब सप्लाई से पहले टैक्स का भुगतान होगा अनिवार्य
शराब कंपनियों के रेट ऑफर (RSP) आने के बाद बढ़ सकती है शराब की कीमतें
नए ड्यूटी दर छत्तीसगढ़ के राजपत्र पर प्रकाशित
बजट को लेकर सीएम मोहन ने क्या कहा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बजट से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि अच्छी बनेगी.बजट में बहुत अच्छा रोड मैप बनाया गया.अंत्योदय की भावना बजट में दिखाई दे रही. एआई को प्रमोट किया गया. युवा शक्ति को प्रेरित किया गया. सभी सेक्टर को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका दिया गया. बजट में सतत विकास का संकल्प है. एमएसएमई और हेवी इंडस्ट्री में मध्य प्रदेश भी तेजी से कम कर रहा है. बिजनेस के अनुकूलता को बनाए रखने का काम किया. रोजगार सृजन को गति मिलेगी.ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.फार्मा सेक्टर में लंबी छलांग लगाएंगे.
छत्तीसगढ़ को मिला पहला अंतरिक्ष केंद्र
सीएम साय कर रहे अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ
गगनयान मिशन के नायक शुभांशु शुक्ला भी शामिल
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
“प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” से छात्रों को मिलेगा स्पेस रिसर्च का प्रशिक्षण
नवा रायपुर में सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की सुविधा
छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब
अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा
एक कार और एक बाइक के बीच ज़बरदस्त टक्कर हो गई. बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आईं, जबकि तीसरे को मामूली चोटें लगीं. वेंकटनगर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में शुरुआती इलाज के बाद, तीनों घायल लोगों को अनूपपुर के ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह घटना जैतहरी पुलिस स्टेशन के तहत वेंकटनगर पुलिस चौकी के इलाके में वेंकटनगर से जैतहरी जाने वाली सड़क पर हुई.
मुरैना से बड़ी खबर
चंबल के राजघाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्यवाई की है. प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर हजारों घन मीटर अवैध रूप से डंप की गई रेत का विनिष्टीकरण किया. चंबल नदी के राजघाट क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और भंडारण की शिकायतें सामने आ रही थीं.
ग्वालियर में हुई बर्फबारी
भितरवार और चीनोर में हुई बर्फबारी
डबरा क्षेत्र के कई गांव में बर्फबारी से भारी नुकसान
ग्रामीणों का कहना की पहली बार देखी ऐसी बर्फबारी
खेतों और घरों के आसपास भी मिट्टी के ढेर की तरह ओलों की जमी परत
सूरजपुर में आरक्षक की मौत
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को मारी टक्कर
टक्कर में आरक्षक को मौके पर हुई मौत
टक्कर के बाद वाहन हुआ फरार
फिटनेस ट्रेनिंग करने गया था आरक्षक अभय पांडे
बिश्रामपुर थाने में था पदस्थ
जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली पेट्रोल पंप के पास की घटना
पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी
शहडोल में नशे के खिलाफ अभियान
शहडोल जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,जहां नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं.
एमपी में बदला मौसम
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, मध्य प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि का दौर जारी
भोपाल सहित 20 जिलों में बारिश और ओलों का अलर्ट, मौसम ने बदली करवट
अगले तीन दिन प्रदेश में छाया रहेगा कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी घटी
ग्वालियर-चंबल संभाग में मौसम का सबसे ज्यादा असर, सुबह घना कोहरा
10 फरवरी तक एमपी में रुक-रुक कर बारिश की संभावना, नया सिस्टम सक्रिय
जेट स्ट्रीम हवाओं से बढ़ी ठंड, दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव
पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी का असर, एमपी में बढ़ेगी सर्दी
भोपाल में वकीलों की पिटाई
रेप आरोपी की वकीलों ने की पिटाई
कोर्ट में पेश करने के दौरान की आरोपी की पिटाई
छात्रा के साथ किया आरोपी ओसाफ अली ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिला कोर्ट के अंदर के पिटाई का वीडियो
कोहेफिजा पुलिस पहुंची थी आरोपी को पेश करने कोर्ट
छत्तीसगढ़ को मिला पहला अंतरिक्ष केंद्र
आज नया रायपुर में सीएम साय करेंगे अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ
गगनयान मिशन के नायक शुभांशु शुक्ला आएंगे छत्तीसगढ़
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
“प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” से छात्रों को मिलेगा स्पेस रिसर्च का प्रशिक्षण
नवा रायपुर में सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की सुविधा
छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब
एमपी में प्राइवेट स्कूलों के लिए जरुरी खबर
एमपी में प्राइवेट स्कूलों को 15 फरवरी तक फीस और किताबों की देनी होगी जानकारी
शुल्क कानून की अनदेखी करने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती
पोर्टल पर सार्वजनिक नहीं किया तो कार्यवाही करेगा शिक्षा विभाग
भोपाल के 150 स्कूलों ने अब तक नहीं दी है जानकारी
तीन साल तक नहीं बदल सकेंगे यूनिफार्म
मोहन कैबिनेट की बैठक आज
बैठक में लिए जाएंगे अहम निर्णय
कृषि वर्ष पर किसानों को लेकर लिए जाएंगे निर्णय
1 बजे मंत्रालय में होगी कैबिनेट की बैठक
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.