MP News Today Live Updates: CM मोहन यादव आज सीहोर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करेंगे. दूसरी ओर आज उन्नत कृषि महोत्सव का दूसरा दिन है. इसके अलावा मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
Trending Photos
MP News Updates: 12 अप्रैल को मध्य प्रदेश में काफी हलचल देखने को मिल रही है. भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते कई शहरों में तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ गया है. रतलाम में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो 40 डिग्री तक पहुंच गया. आज उन्नत कृषि महोत्सव का दूसरा दिन है, जहां फसल कटाई प्रबंधन और AI-आधारित समाधानों पर चर्चा की जाएगी. इस बीच CM मोहन यादव आज सीहोर जिले के दौरे पर हैं, जहां वे लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करेंगे. इसके अलावा यदि आप मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताजा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
एमपी में गर्मी का दौर
मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जहां कई शहरों में तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ गया है. रतलाम में सबसे अधिक 40°C तापमान दर्ज किया गया. प्रदेश के 18 शहरों में पारा 37 डिग्री के पार पहुंच चुका है. नर्मदापुरम, धार, खरगोन और गुना जैसे जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है. बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
लाडली बहना योजना कार्यक्रम का आयोजन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर जिले के दौरे पर रहेंगे. वे आष्टा में लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे और सुबह 11 बजे रोड-शो करेंगे, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस दौरान मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे. साथ ही वे आष्टा से प्रदेश की जनता को संबोधित कर विभिन्न योजनाओं का लाभ देने की घोषणा करेंगे. और लाडली बहनों के खाते में 35वीं किस्त जारी करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.