MP Breaking News LIVE: CM ने किया आजीविका मिशन क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ, पढ़ें 25 फरवरी की खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: आज 25 फरवरी (बुधवार) को मध्य प्रदेश में राजनीतिक और क्राइम से लेकर मौसम तक कई तरह की खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर जिले की छोटी-बड़ी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZeeMPCG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें, जहां आपको एक क्लिक में सारी खबरें मिलेंगी.
Trending Photos
MP News Updates: MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में स्व-सहायता समूहों की आजीविका मिशन क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया. उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. इस मौके पर पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्किल डेवलपमेंट मंत्री गौतम टेटवाल और पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह भी मौजूद थीं. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में कई प्रशासनिक बदलाव से लेकर पॉलिटिकल डेवलपमेंट तक कई खबरें सुर्खियों में हैं. सभी डिस्ट्रिक्ट की छोटी-बड़ी खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

विद्यार्थियों को नसीब नहीं हुआ खाना
शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मचा जब दीक्षांत समारोह के अवसर पर ना तो प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का आगमन हुआ और फिर समारोह में वितरित होने वाला भोजन भी संदिग्ध पाया गया. समारोह में पहुंचा दूषित खाने का डिब्बा कूड़े की तरह कोने में फेंका हुआ दिखाई दिया जिसके बाद से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा.
मूर्ति को लेकर आमने-सामने हुए ग्रामीण
रीवा में रावण को लेकर छिड़ा विवाद. ग्रमीण दो गुटों में बट गए हैं. एक का मानना है कि रावण विद्वान और शास्त्रों के ज्ञाता के रूप में जाना जाना चाहिए वहीं दूसरे गुट का मानना है कि रावण नकारात्मकता का प्रतीक है.
 
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम थ्रेट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को धमकी भरा मेल आया है जिसमें  उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरे इस मेल के बाद से पूरे कोर्ट परिसार को खाली करा दिया गया है. 
क्या धीरेंद्र शास्त्री की होने जा रही शादी? 
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. लोग बयान के तर्ज पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी की कयाश लगा रहे हैं. दरएसल, धीरेंद्र शास्त्री ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा था कि जब उनका ब्याह होगा तो वे भी हिंदू जनसंख्या बढ़ाने में सहयोग करेंगे.
 
रायपुर में अनोखा प्रदर्शन
कांग्रेस का तूता गांव में अनोखा प्रदर्शन. फिल्म सिटी के लिए काटे जा रहे पेड़ के विरोध में गड्ढे में उतरे कांग्रेस नेता. गड्ढे में उतरकर पेड़ काटने का कर रहे विरोध. कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पंकज शर्मा, पप्पू बंजारे, कृणाल सिन्हा सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता मौजूद.
 
 
अवैध निर्माण पर कार्रवाई
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. सिंहस्थ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में निर्माणाधीन आश्रमों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है. प्रशासन का कहना है कि इन निर्माणों से भविष्य में सिंहस्थ आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं में बाधा उत्पन्न हो सकती थी.
 
ग्वालियर में तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी
सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी
कर्मचारी अंगद जाटव की हुई मौत
19 दिन से जॉइनिंग के लिए हो रहा था परेशान
सेंट्रल लाइब्रेरी से भाषा अध्यन विभाग में हो गया था ट्रांसफर
सेंट्रल लाइब्रेरी में था पदस्थ
पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के लिए शव को भेजा
घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जीवाजी विश्वविद्यालय की घटना
 
अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रायपुर- एमडी ड्रग्स और डोडा के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार. आरोपी के पास से 8 ग्राम एमडी, 531 ग्राम डोडा फल और 16 ग्राम डोडा पाउडर जब्त. 1 आईफोन, 1 सैमसंग मोबाइल और 1600 रुपये नकद भी बरामद. जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई. नारकोटिक एक्ट की धारा 21बी व 15 के तहत मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी. एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई.
 
पखांजूर- नक्सलियों को लगा बड़ा झटका
नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है. नक्सली मल्लेस ने एके 47 के साथ डाला हथियार. डिव्हीसीएम रेंक का नक्सली था मल्लेस. छोटेबेठिया बीएसएफ की 94 वी बटालियन कमांडेंड राघवेंद्र सिंह के सामने डाला हथियार. ग्रामीणों के साथ आया माओवादी नेता. सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों की मेहनत रंग लाई. हथियार लेकर छोटेबेठिया में किया समर्पण.
 
भोपाल- तालाबों पर अतिक्रमण हटाने के लिए बनी टीम
तालाबों पर हो रहे अतिक्रमणों को लेकर जिला प्रशासन हुआ एक्टिव. पहली बार बनी टास्कफोर्स,  राजधानी के 18 तालाबों पर अतिक्रमण हटाने 19 मेंबर्स की टीम. 17 प्रशासनिक अधिकारी और 2 पर्यावरणविद शामिल. 2 अपर आयुक्त, 1 ज्वाइंट कलेक्टर, 2 डिप्टी कलेक्टर, 4 SDM समेत एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित शामिल. हर 15 दिन में अतिक्रमण की होगी समीक्षा. अकेले बड़े तालाब के आस पास 225 अतिक्रमण.
एमपी विधानसभा के बजट सत्र का आठवां दिन
आज सदन में गूंजेगा निराश्रित पशुओं से फसलों से नष्ट होने और यातायात बाधित होने का मामला. कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल करेंगे पशुपालन मंत्री का ध्यानाकर्षण. आज भी सदन में सवा 6 घंटे तक होगी बजट पर चर्चा.
बजट पर सदन में विभाग वार होगी चर्चा. इसके पहले 2 ध्यानाकर्षण, 85 याचिकाएं भी पटल पर रखी जाएंगी. मंत्री चैतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार सदन के पटल पर रखेंगे पत्र.
राजधानी के 20 इलाकों में आज बिजली कटौती
भोपाल के 20 इलाकों में आज बिजली कटौती. मेंटेनेंस कार्य के चलते 3 से 7 घंटे तक बिजली कटौती. सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आशाराम चौराहा, गांधी नगर मार्केट, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, धाकड़ चौराह. सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एमएलए रेस्ट हाउस, वल्लभभवन, 74 बंगलो, न्यू मार्केट. सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दशहरा मैदान, गोल्डन हाइट, आशीर्वाद कॉलोनी, बंजारी बस्ती, अकबरपुर, घरोंदा, बीडीए कॉलोनी, सलैया, खंडेलवाल परिसर. दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक पीपलनेर, हाईटेक सिटी.
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News