MP Breaking News LIVE: CM मोहन आज लेंगे बड़ी बैठक, गेहूं खरीद को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस, पढ़ें बड़ी खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: गेहूं की खरीद में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस पार्टी आज कलेक्टर कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी. इस बीच मध्य प्रदेश में कल से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. भोपाल समेत कई जिलों में तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके अलावा मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताजा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
Trending Photos
MP News Updates: आज 9 अप्रैल को मध्य प्रदेश भर में कई खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. CM डॉ.मोहन यादव आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में एक बैठक करने वाले हैं. मध्य प्रदेश के चार संभागों में आज से गेहूं की खरीद शुरू होने वाली है. गेहूं खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री आवास पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. इस बीच कांग्रेस गेहूं खरीद प्रक्रिया में हुई देरी की वजह से कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेगी. इसके अलावा यदि आप मध्य प्रदेश की सभी ताजा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

 

Add Zee News as a Preferred Source

 गेहूं खरीद को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है. किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी छतरपुर में प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं. हालांकि आज से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी शुरू हो रही है, जबकि बाकी संभागों में 15 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी. देरी के कारण किसानों में नाराजगी है और विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है.
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News