MP Breaking News LIVE: CM मोहन ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की,आज रात 2:30 बजे से 44 घंटों के लिए महाकाल के कपाट खुलेंगे – Zee News

MP News Today Live Updates:14 फरवरी को मध्य प्रदेश में राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर छोटे-बड़े जिले की सभी खबरें एक साथ जानना चाहते हैं, तो Zee MPCG लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए…
 
Trending Photos
MP News Updates: मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. आज लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त सीएम मोहन यादव खंडवा जिले के पंथारा से जारी कर दी है. वहीं मध्यप्रदेश की मौसम की बात करें तो भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत ज्यादातर जिलों में दिन में धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने की उम्मीद है.  मौसम विभाग द्वारा 16 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ताज़ा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

पांच के साल के मासूम की हत्या
हरदा में पांच साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और फिर सबूत मिटाने के लिए बच्चे की हत्या कर दी. आरोपी बच्चे के पड़ोस में रहने वाला युवक है.
लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त हुई जारी
सीएम मोहन यादव ने आज लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी कर दी है. सीएम ने खंडवा के पंधाना में भव्य समारोह में शामिल होकर लाडली बहना योजना की 33 वीं किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की है. 1.25 करोड़ मह‍िलाओं को लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी की गई है. योजना के अंतर्गत 1836 करोड़ से अधिक की राशि बहनों को खाते में ट्रांस्फर की गई है. 
प्रसाद खाने के बाद 18 लोग बीमार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रसाद के रूप में मिठाई खाने से एक ही परिवार की 18 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्वास्थ्य केंद्र और जबलपुर में भर्ती कराया है. इनमें से एक की हालत नाजुक है जिसे नागपुर रेफर किया है. बताया जा रहा है कि भेड़ाघाट चौराहे पर रहने वाले पटेल परिवार ने बीकानेर स्वीट्स से 4 किलो मिठाई खरीदी थी. इसके बाद परिवार के सदस्य मंदिर पहुंचे जहां पूजा पाठ के बाद उन्होंने प्रसाद के रूप में मिठाई खाई. इसके बाद से परिजनों की तबीयत बिगड़ने लगी थी, हालत ज्यादा खराब हुई तो सभी बीमारी का अस्पताल भर्ती कराया गया है.
 
होली पर जबलपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
पश्चिम मध्य रेलवे ने अयोध्या और दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. दोनों ट्रेनें जबलपुर से संचालित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को सीधी और आसान सेवा मिल सके. अयोध्या धाम और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों के लिए दो-दो ट्रिप होंगी. ये 2 से 11 मार्च के बीच हफ्ते में एक बार चलेंगी. 
ग्वालियर में वैलेंटाइन डे के मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं  ने किया प्रदर्शन
ग्वालियर में वैलेंटाइन डे के मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूल बाग स्थित जल बिहार परिसर में प्रदर्शन किया. इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ता वैलेंटाइन डे का विरोध जताने के लिए फूल बाग जल बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने पार्क में मौजूद युवाओं को वैलेंटाइन डे नहीं मनाने की समझाइश दी. कार्यकर्ताओं ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस बल ने स्थिति पर नजर बनाए रखी ताकि किसी प्रकार का विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो.
मंदसौर में खाद्य विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई 
मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने कर्मचारी कॉलोनी के पास स्थित अस्थाई निवास में छापामार कर 20 किलो नकली घी और 4 किलो नकली शहद के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस छापामार कार्रवाई में दो थानों की पुलिस और खाद्य विभाग की टीम भी शामिल रही. कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलने पर अभिनंदन क्षेत्र की कर्मचारी कॉलोनी के पास स्थित अस्थाई झोपड़िया में से नकली घी बनाने के उपकरण और 20 किलो नकली घी बरामद किया गया. इसके साथ ही 4 किलो नकली शहद भी बरामद किया गया. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 
इंदौर में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
इंदौर के देपालपुर क्षेत्र में खनिज विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है. टीम ने इस दौरान तीन जेसीबी मशीन और एक डंपर को जब्त किया है.  कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले में खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है.
मंदसौर में CBN की बड़ी कार्रवाई
मंदसौर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) द्वारा मन्दसौर के बीपीएल चौराहे से एक बस की तलाशी ली. सूत्रों के अनुसार करीब 8 किलोग्राम नशीला पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तारा
44 घंटे तक लगातार खुला रहेगा बाबा महाकाल का दरबार
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर 44 घंटे तक लगातार दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उज्जैन पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से मंदिर तक पहुंचे के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं. इसके लिए पुलिस ने गूगल मैप की मदद ली है. बाहर से वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और आईटी टीम ने मिलकर मैप रूट कंट्रोल करेगी, ताकि जाम की स्थिति न बने. आप भी बाब के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो पहले दर्शन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव सुबह 11:00 बजे बुरहानपुर के लिए रवाना होगा. दोपहर 12:00 बजे बुरहानपुर में कई विकास कार्य होगा लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे. जिसके बाद दोपहर 2:20 बजे खंडवा के पंधाना में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे और विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे. शाम 5:00 बजे वे भोपाल पहुंचेंगे.
 
दमोह में किसान के स्टॉक रूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
दमोह से खबर है यहां बीती रात तीन बजे एक खेत में बने किसान के स्टॉक रूम में भीषण आग लग गई और इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है, गनीमत रही कि इसी स्टॉक रूम के नजदीक बनी गौ शाला में से दर्जन भर से ज्यादा मवेशियों को समय रहते निकाल लिया गया वरना हादसा और बड़ा हो जाता.
दमोह में बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत
 दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले झापन नदी का है यहां नदी पर बने पुल से एक बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त समनापुर एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे और बाइक पुल से नीचे गिरी और तीनों युवक पुल से नदी में गिर गए, यहां से गुजर रहे लोगों ने बाइक को नदी के भीतर देखा तो उन्होंने पास जाकर देखा और बाइक के पास तीन युवक घायल पड़े हुए थे. लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो डायल 112 की टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल लेकर आई लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे.
MP में आधी रात हुए 11 आईएएस के ट्रांसफर
शुक्रवार सुबह 2 बजे के बाद मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों औरराज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 
जानें मध्यप्रदेश का मौसम आज कैसा रहेगा 
मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है. फरवरी में ही तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों को मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके असर से आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में फिर से बदलाव देखने को मिल सकती है. यानी गर्मी के बीच ठंड की वापसी से इनकार नहीं किया जा सकता है. फिलदाल दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी बनी हुई है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है.
आज सीएम करेंगे लाडली बहन योजना की 33वीं किस्त जारी 
आज खंडवा के पधाना में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे. मध्य प्रदेश के करीब 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News