MP News Today Live Updates: आज 22 फरवरी (रविवार) को मध्य प्रदेश में राजनीतिक और क्राइम से लेकर मौसम तक, कई तरह की खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर जिले की सभी छोटी-बड़ी खबरें एक ही जगह पर जानना चाहते हैं, तो ZeeMPCG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए, जहां आपको एक क्लिक में सभी खबरें मिलेंगी.
Trending Photos
MP News Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मन की बात प्रोग्राम सुनेंगे. इसके बाद वे सुबह 11:40 बजे दिव्यांगों के लिए “नॉट आउट @ 100” स्पोर्ट्स फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे. वहीं दोपहर 12:25 बजे भोपाल से इंदौर के लिए निकलेंगे. इस बीच मध्य प्रदेश में चौथी बार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उधर, छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में BJP विधायक दल की मीटिंग हो रही है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में एडमिनिस्ट्रेटिव बदलाव से लेकर पॉलिटिकल डेवलपमेंट तक कई खबरें सुर्खियों में है. सभी जिलों की छोटी-बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…
चलती कार बनी आग का गोला
टीकमगढ़ जिले में सड़क पर चलती एक ब्रेजा कार मे अचानक आग लग गई, बताया जा रहा है कि टीकमगढ़ जिले के पलेरा से यह कार टीकमगढ़ आ रही थी, इसी दौरान इस कार में अचानक आग लगने सें हड़कंप मच गया और उसमे बैठे 4 लोगों ने कार सें कुंदकर अपनी जान बचाई, देखते देखते पूरी कार आग से जल गई, यह घटना खरगापुर और बल्देवगढ़ के बीच प्रेम नगर गांव के पास की है.
बेस्ट ऑपरेशन बटालियन ट्राफी
गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात केंद्रीय रिजर्व बल के 65 वीं बटालियन को आज बेस्ट ऑपरेशन बटालियन ट्राफी दिया गया. यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्री ने गुवाहाटी में आयोजित 87 वीं सीआरपीएफ दिवस पर आयोजित एक विशाल परेड समारोह कंपनी के छत्तीसगढ़ कमांडेड राधे श्याम सिंह को सौंपा है.
छत्तीसगढ़ पुलिस के डिजिटल दावे फेल
छत्तीसगढ़ पुलिस के डिजिटल दावे फेल. पुलिस का समाधान एप्प हुआ ठप. समाधान एप्प ठप होने से नहीं हो रहा ऑनलाइन एफआईआर. प्रदेश के सभी जिलों में हो रही दिक्कत.बीते कुछ दिनों से ऑनलाइन एफआईआर का सिस्टम बता रहा एरर. सिस्टम एरर बताने की वजह से ऑनलाइन एफआईआर भी नही हो पा रहा शो.
CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा आज
265 पदों के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज
राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
राजधानी में 48 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी
सुबह 10 से 12 बजे तक जनरल स्टडीज और दोपहर 3 से 5 बजे तक एप्टीट्यूट टेस्ट होगा
डिप्टी कलेक्टर के 14, डीएसपी के 28 और नायब तहसीलदार के 51 पद शामिल
जिला प्रशासन ने सुरक्षा व गोपनीयता के किए कड़े इंतजाम
CM साय सुनेंगे मन की बात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुनेंगे मन की बात. सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुनेंगे मन की बात.प्रदेशभर में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकता भी अलग अलग क्षेत्रों में सुनेंगे पीएम मोदी की मन की बात.
रायपुर-भाजपा विधायक दल की बैठक आज
सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक
नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रात 8 बजे होगी बैठक
बीजेपी के सभी विधायक और मंत्री होंगे शामिल
विधानसभा बजट सत्र को लेकर होगी चर्चा
विपक्ष के हमले का जवाब देने बनेगी रणनीति
CM मोहन यादव आज सुनेंगे मन की बात
PM मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों के साथ संवाद करेंगे
सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम का होगा लाईव प्रसारण
सीएम मोहन पुलिस लाइन,नेहरू नगर में सुनेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री ओर संगठन महामंत्री दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ सुनेगे मन की बात
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.