Feedback
नंबर 4
30 जनवरी 2025 का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है. आज का दिन अंक 4 के लिए शुभकारी है. आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में तेजी और स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनुशासन और व्यवस्था से जुड़े कार्य बनेंगे. सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा. प्रबंधन में सुधार बना रहेगा. भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे. सहज गति से आगे बढ़ेंगे. राहु के अंक 4 के व्यक्ति औरों से आगे निकलने के लिए हरसंभव प्रयास बनाए रखते हैं. आत्मअनुशासित होते हैं. आज इन्हें चर्चा संवाद बनाए रखना है. बड़ी सोच से काम लेंगे. व्यवस्था में रुचि रखेंगे. सीख सलाह पर जोर बढ़ाएंगे. साहस पराक्रम बनाए रखें. व्यक्तिगत उपलब्धियां बढ़ेंगी. परिस्थितियां पक्ष में रहेंगी.
मनी मुद्रा- परंपरागत विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. कामकाजी मामलों में जिद व अहंकार से बचेंगे. उचित अवसर का लाभ उठाएंगे. कार्ययोजना के विस्तार पर जोर देंगे. समता का भाव बनाए रखेंगे. नीति और निरंतरता बनाए रखेंगे. तेजी की सोच रहेगी. करियर कारोबार में संवार रहेगा. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ेंगे.
पर्सनल लाइफ- घर परिवार में वातावरण सामान्य रहेगा. अपनों की खुशी के लिए त्याग भाव रखेंगे. रिश्तों को निभाएंगे. स्वजनों संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. सम्मान की भावना बढ़ेगी. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. मन की बात कह पाएंगे. उूर्जा उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा.
हेल्थ ऐंड लिविंग- व्यक्तित्व प्रभावपूर्ण रहेगा. व्यवहार पर ध्यान देंगे. सहयोग का भाव रखेंगे. साज संवार बढ़ाएंगे. संसाधनों को बल मिलेगा. उत्साह मनोबल बनाए रखेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 4 6 7 8
फेवरेट कलर- सफेद चंदन
एलर्ट्स- आत्मनियंत्रण बढ़ाएं. भ्रम से बचें. चर्चा संवाद में विनम्र रहें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू