Nawada News: सड़क से 20 फीट नीचे गिरा स्कूली वाहन, 4 बार पलटने से मची चीख-पुकार, एक बच्ची ने तोड़ा दम – Zee News

Nawada News: नवादा में सड़क से स्कूली वाहन 20 फीट नीचे गिरा, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं, 20 से 25 बच्चे घायल है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्कूल प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है.
Trending Photos
Nawada News: बिहार के नवादा जिले में एक स्कूली पिकअप वाहन पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 बच्चे घायल हो गए. यह घटना गोविंदपुर प्रखंड के कमलापुर रोड पर हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वाहन सड़क से करीब 20 फीट नीचे जाकर चार बार पलटा. ग्रामीण, जो पास में गेहूं की फसल काट रहे थे, तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

स्कूल ने नहीं उठाया फोन
मृतक बच्ची की पहचान आरोही कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह वाहन एक निजी स्कूल का था और इसमें क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे. उनका यह भी कहना है कि वाहन तेज रफ्तार में चला रहा था. लोगों ने स्कूल संचालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया.

यह भी पढ़ें: Gopalganj News: जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय और सतीश पांडेय के ठिकानों पर छापेमारी

Add Zee News as a Preferred Source

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्कूल प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है. लोगों का सवाल है कि जिस वाहन में 12 से 15 बच्चों को बैठाने की अनुमति है, उसमें 20 से 25 बच्चे कैसे सवार थे. उन्होंने ऐसे मामलों में कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की.
रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News