NEET में फेल हुई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी, भारत की बेटी ने अमेरिका में रच दी सफलता की नई कहानी; देखें वीडियो – Hindustan Hindi News

भारत में इस वक्त नीट-यूजी परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कथित तौर पर पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर सियासी घमासान भी तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफ मांग रहे हैं। दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी ने इसे विपक्ष द्वारा राजनीतिक रंग देने का प्रयास बताया जा रहा है। फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला ने 10 साल पहले नीट में असफलता का सामना करने के बाद अपनी जिंदगी को नई दिशा देने की कहानी शेयर की है। प्रज्ञा गुप्ता नामक इस महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में बताया कि 2016 में नीट परीक्षा में फेल होने के बाद उन्हें लगा था कि उनका सपना टूट गया है। लेकिन उन्होंने पारंपरिक चिकित्सा पथ की बजाय अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने का फैसला किया। आज उनके पास आइवी लीग की डिग्री है, वे अमेरिका में कॉर्पोरेट बायोटेक क्षेत्र में काम कर रही हैं और एक संतुलित, शानदार जीवन जी रही हैं।
वीडियो में प्रज्ञा कहती हैं कि मैं 10 साल पहले नीट में फेल हो गई थी। अब मेरे पास आइवी लीग की डिग्री है, मैं कॉर्पोरेट बायोटेक में काम करती हूं और अमेरिका में रहती हूं। बायोटेक की नौकरी के अलावा मौज-मस्ती भी करती हूं और सही जिंदगी जीती हूं। अगर आपको लगता है कि नीट फेल होने के बाद संतुष्ट जीवन नहीं जी सकते, तो मेरी जिंदगी में आपका स्वागत है।
प्रज्ञा ने वीडियो कैप्शन में लिखा है कि 2016 में नीट फेल होने से लगा कि अच्छी जिंदगी का सपना खत्म हो गया। लेकिन मुझे बस लीक से हटकर सोचने की जरूरत थी। स्नातक की डिग्री ली, जिसके बाद अमेरिका में मास्टर्स पूरा किया और कॉर्पोरेट बायोटेक में करियर बनाया।
वहीं, प्रज्ञा की कहानी पढ़ने और सुनने के बाद यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर्स ने लिखा कि खराब रिजल्ट आने के बाद हर छात्र को यही सुनने की जरूरत होती है। वहीं दूसरे ने लिखा कि एक परीक्षा में फेल होना जीवन में असफल होना नहीं है। वहीं एक अन्य इंस्ट्र यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह उन छात्रों के लिए बहुत प्रेरणादायक है जो नीट के बाद खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। कइयों ने तो प्रज्ञा की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा के अलावा भी जीवन में कई रास्ते होते हैं।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News