NEP vs ITA Highlights: एंथोनी और जस्टिन के तूफान से इटली ने दर्ज की धमाकेदार जीत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Nepal vs Italy T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में इटली ने नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने 124 रनों का टारगेट रखा था, जिसे इटली की टीम ने सिर्फ 12.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के आसानी से हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. इटली की ओर से एंथोनी मोस्को और जस्टिन मोस्को ने शानदार अर्धशतक जड़ा. एंथोनी ने नाबाद 62 रन, तो जस्टिन ने नाबाद 60 रन बनाकर टीम को एक यादगार जीत दिला दी. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की पहली जीत है.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. वहीं, कप्तान रोहित पौडेल 23 रन और आसिफ शेख ने 20 रन की पारी खेली. इटली की ओर से क्रिशन कलुगामेज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. जबकि बेन मैनेंटी ने 2 विकेट लिए.
Nepal vs Italy T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में इटली ने नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने 124 रनों का टारगेट रखा था, जिसे इटली की टीम ने सिर्फ 12.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के आसानी से हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. इटली की ओर से एंथोनी मोस्को और जस्टिन मोस्को ने शानदार अर्धशतक जड़ा. एंथोनी ने नाबाद 62 रन, तो जस्टिन ने नाबाद 60 रन बनाकर टीम को एक यादगार जीत दिला दी. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की पहली जीत है.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. वहीं, कप्तान रोहित पौडेल 23 रन और आसिफ शेख ने 20 रन की पारी खेली. इटली की ओर से क्रिशन कलुगामेज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. जबकि बेन मैनेंटी ने 2 विकेट लिए.
इटली ने नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल कर ली है. 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम ने सिर्फ 12.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान मैच जीत लिया. इटली की ओर से एंथोनी मोस्को और जस्टिन मोस्को ने शानदार अर्धशतक जड़ा. एंथोनी ने 62 रन तो जस्टिन ने 60 रन बनाकर टीम को एक यादगार जीत दिला दी. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की पहली जीत है.

A famous triumph for Italy against Nepal as they notch up their first-ever #t20worldcup win 👏📝: https://t.co/ulPg6AgfVj pic.twitter.com/Uic1aBwi2l
एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का ने नेपाल के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. इसी के साथ इटली का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. इटली ने 11 ओवर में बना किसी नुकसान 111 रन बना लिए हैं. फिलहाल एंथोनी 60 रन और जस्टिन 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का का तूफान जारी है. इटली ने शुरुआती 10 ओवर्स में बिना किसी नुकसान 97 रन बना लिए हैं. एंथोनी 47 रन, जबकि जस्टिन 49 रन बना चुके हैं.
इंटली ने शुरुआती 6 ओवर्स में बिना किसी नुकसान 68 रन बना दिए हैं. एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. एंथोनी 30 रन, जबकि जस्टिन 37 रन बना चुके हैं.

इटली ने दमदार शुरुआत करते हुए शुरुआती 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है. फिलहाल जस्टिन मोस्का 30 रन और एंथोनी मोस्का 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम के लिए एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, नेपाल की ओर से तेज गेंदबाज करण केसी पहला ओवर करने आए हैं.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इटली के गेंदबाजों के सामने नेपाल का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. वहीं, कप्तान रोहित पौडेल 23 रन और आसिफ शेख ने 20 रन की पारी खेली. इटली की ओर से क्रिशन कलुगामेज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. जबकि बेन मैनेंटी ने 2 विकेट लिए. अब इटली को जीत के लिए 124 रन बनाने होंगे.
पारी के आखिरी ओवर में नेपाल को संदीप लामिछाने के रूप में नौवां झटका लगा. लामिछाने सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए.
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नेपाल को एक और झटका लगा. नंदन यादव खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए. नेपाल का स्कोर 17 ओवर के बाद 8 विकेट पर 102 रन है.
17वें ओवर की तीसरी गेंद पर नेपाल को 7वां झटका लगा. गुलशन झा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले पिछले ओवर में आरिफ शेख 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नेपाल को चौथा झटका लगा. दीपेंद्र सिंह ऐरी 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नेपाल का स्कोर 14 ओवर के बाद चार विकेट पर 94 रन है.
नेपाल ने शुरुआती 10 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. फिलहाल आरिफ शेख 14 रन और दीपेंद्र सिंह ऐरी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

कप्तान रोहित पौडेल के आउट होने के तुरंत बाद नेपाल को एक और झटका लगा है. 8वें गेंद की दूसरी गेंद पर आसिफ शेख 20 रन बनाकर आउट हुए. नेपाल का स्कोर 8 ओवर के बाद 3 विकेट पर 52 रन है.
7वें ओवर की आखिरी गेंद पर नेपाल को दूसरा झटका लगा है. कप्तान रोहित पौडेल 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए.
नेपाल ने शुरुआत 6 ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं. फिलहाल आसिफ शेख 18 रन और कप्तान रोहित पौडेल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नेपाल को कुशल भुर्टेल के रूप में लगा पहला झटका. भुर्टेल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अली हसन ने पवेलियन भेजा. नेपाल का स्कोर 2 ओवर के बाद एक विकेट पर 8 रन है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम के लिए कुशल भुर्टेल और आसिफ शेख पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इटली की ओर से तेज गेंदबाज बेन मैनेंटी पहला ओवर करने आए हैं.

रोहित पौडेल ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. लेकिन टॉस हमारे नियंत्रण में नहीं होता. अब जब हमें पहले बल्लेबाजी मिली है तो हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. यह वही पिच है जिस पर पिछला मैच खेला गया था और दूसरी पारी में स्पिनरों को मदद मिल सकती है, इसलिए हम उस पहलू का इस्तेमाल करना चाहेंगे.”

टॉस जीतने के बाद इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर मैच की तरह थोड़ी घबराहट तो थी ही, लेकिन उस दिन चीजें हमारे मुताबिक नहीं रहीं. कुछ अहम मौके हमारे हाथ से निकल गए. हमारे कप्तान वेन मैडसन का चोटिल होना शायद मैच का टर्निंग पॉइंट था, और उसके बाद हम उस अहम समय में मैच की लय वापस नहीं ला पाए. स्कॉटलैंड एक मजबूत टीम है और आज हम नेपाल जैसी एक और अच्छी टीम से भिड़ेंगे, जिसका हमें बेसब्री से इंतजार है.”

एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (डब्ल्यू), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन.

कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी.

इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इटली को कप्तान वेन मैडसन की चोट से बड़ा झटका लगा है. मैडसन नेपाल के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में हैरी मैनेंटी इटली टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, ज़ैन अली, हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (डब्ल्यूके), क्रिसन कलुगामागे, थॉमस ड्रेका, अली हसन.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में नेपाल और इटली की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. नेपाल को इंग्लैंड के खिलाफ 4 रन से हार मिली थी, जबकि इटली को स्कॉटलैंड के हाथों 73 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी.
इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), क्रिसन कलुगामागे, थॉमस ड्रेका, अली हसन, वेन मैडसेन (कप्तान), जसप्रीत सिंह, मार्कस कैंपोपियानो, सैयद नकवी, ज़ैन अली.
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (डब्ल्यू), रोहित पौडेल (सी), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला, बसीर अहमद, सुदीप जोरा, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News