NEP vs ITA Live Score: पहली जीत की तलाश में उतरेगी नेपाल और इटली की टीमें, थोड़ी ही देर में होगा टॉस – News24 Hindi

—विज्ञापन—
NEP vs ITA T20 World Cup 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नेपाल और इटली के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमें अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. रोहित पौडेल की कप्तानी में नेपाल ने अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड को जोरदार टक्कर दी. 185 रनों का पीछा करते हुए टीम आखिरी तक लड़ती रही और 180/6 तक पहुंच गई. आखिरी ओवर में सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की और 10 रन बचाकर नेपाल को एक यादगार जीत से रोक दिया.
वहीं, इटली के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही. स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में उनके कप्तान वेन मैडसन सिर्फ चार ओवर के अंदर कंधे की चोट की वजह से मैदान छोड़ गए. स्कॉटलैंड ने 207 रन ठोक दिए और इटली की टीम 134 रन पर सिमट गई. हालांकि बेन मैनेंटी और अली हसन ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर कुछ सकारात्मक संकेत जरूर दिए.
नेपाल और इटली के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी.
इटली: एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (डब्ल्यू), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच हुआ था. वह मैच रात में खेला गया था, जहां शुरुआत में स्विंग गेंदबाजों को अच्छी मदद मिली थी. लेकिन इस बार मैच दोपहर में खेला जाएगा, ऐसे में बीच के ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है. गुरुवार को होने वाले इस मुकाबले में फैंस को हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दिन मुंबई में आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
नेपाल और इटली के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है. दोनों टीमों पहली बार किसी टी20I मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है.

कप्तान रोहित पौडेल के आउट होने के तुरंत बाद नेपाल को एक और झटका लगा है. 8वें गेंद की दूसरी गेंद पर आसिफ शेख 20 रन बनाकर आउट हुए. नेपाल का स्कोर 8 ओवर के बाद 3 विकेट पर 52 रन है.
7वें ओवर की आखिरी गेंद पर नेपाल को दूसरा झटका लगा है. कप्तान रोहित पौडेल 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए.
नेपाल ने शुरुआत 6 ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं.
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नेपाल को कुशल भुर्टेल के रूप में लगा पहला झटका. भुर्टेल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अली हसन ने पवेलियन भेजा. नेपाल का स्कोर 2 ओवर के बाद एक विकेट पर 8 रन है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम के लिए कुशल भुर्टेल और आसिफ शेख पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इटली की ओर से तेज गेंदबाज बेन मैनेंटी पहला ओवर करने आए हैं.

रोहित पौडेल ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. लेकिन टॉस हमारे नियंत्रण में नहीं होता. अब जब हमें पहले बल्लेबाजी मिली है तो हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. यह वही पिच है जिस पर पिछला मैच खेला गया था और दूसरी पारी में स्पिनरों को मदद मिल सकती है, इसलिए हम उस पहलू का इस्तेमाल करना चाहेंगे.”

टॉस जीतने के बाद इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर मैच की तरह थोड़ी घबराहट तो थी ही, लेकिन उस दिन चीजें हमारे मुताबिक नहीं रहीं. कुछ अहम मौके हमारे हाथ से निकल गए. हमारे कप्तान वेन मैडसन का चोटिल होना शायद मैच का टर्निंग पॉइंट था, और उसके बाद हम उस अहम समय में मैच की लय वापस नहीं ला पाए. स्कॉटलैंड एक मजबूत टीम है और आज हम नेपाल जैसी एक और अच्छी टीम से भिड़ेंगे, जिसका हमें बेसब्री से इंतजार है.”

एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (डब्ल्यू), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन.

कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी.

इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इटली को कप्तान वेन मैडसन की चोट से बड़ा झटका लगा है. मैडसन नेपाल के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में हैरी मैनेंटी इटली टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, ज़ैन अली, हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (डब्ल्यूके), क्रिसन कलुगामागे, थॉमस ड्रेका, अली हसन.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में नेपाल और इटली की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. नेपाल को इंग्लैंड के खिलाफ 4 रन से हार मिली थी, जबकि इटली को स्कॉटलैंड के हाथों 73 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी.
इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), क्रिसन कलुगामागे, थॉमस ड्रेका, अली हसन, वेन मैडसेन (कप्तान), जसप्रीत सिंह, मार्कस कैंपोपियानो, सैयद नकवी, ज़ैन अली.
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (डब्ल्यू), रोहित पौडेल (सी), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला, बसीर अहमद, सुदीप जोरा, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News