—विज्ञापन—
Testament: The Story of Moses Web Series: रमजान का पाक महीना चल रहा है. ऐसे में Netflix पर एक खास डॉक्यूड्रामा सीरीज, पैगंबर मूसा की जिंदगी की सच्ची और रोचक कहानी बताती है. इस सीरीज किसी को देखनी चाहिए. नेटफ्लिक्स पर आपको यह सीरीज अच्छी हिंदी डबिंग के साथ मिलेगी.
रामजान का पाक महीना चल रहा है. हर कोई रोजा रख उस ऊपर वाले का शुक्रिआदा अदा कर रहा है. अगर आप सिनेमा देखने के शौकीन हैं, तो Netflix की ये सीरीज आपको पैगंबर मूसा की जिंदगी का सच दिखाती है. (Image Credit- Pinterest)
Netflix पर एक खास डॉक्यूड्रामा सीरीज आई है, जिसका नाम है "Testament: The Story of Moses". यह तीन एपिसोड की सीरीज है, जो पैगंबर मूसा (मूसा) की जिंदगी की सच्ची और रोचक कहानी बताती है. यहां दिखाया गया है कि कैसे एक गरीब और मजलूम इंसान का बेटा राजकुमार बना, फिर भगवान का पैगंबर बना और आखिर में अपने लोगों को गुलामी से आजादी दिलाई. (Image Credit- Pinterest)
कहानी की शुरुआत मिस्र से होती है, जहां पर हिब्रू लोग गुलाम थे. फराओ के डर से मूसा की मां ने उसे टोकरी में नदी में बहा दिया. फराओ की बेटी ने उसे पाया और राजकुमार की तरह पाला. मूसा बड़ा होकर शानदार जिंदगी जीने लगा, लेकिन जब उसे पता चला कि वह हिब्रू है, तो उसने एक मिस्री को मार दिया जो गुलाम को सता रहा था. (Image Credit- Pinterest)
डर के मारे वह मिद्यान भाग गया. वहां वह एक साधारण चरवाहा बन गया. लेकिन भगवान ने उसे चुना और जलती झाड़ी में उससे बात की. भगवान ने कहा, "जा, अपने लोगों को आजाद करा." फिर मूसा मिस्र लौटा और फराओ से कहा, "मेरे लोगों को आजाद करो." (Image Credit- Pinterest)
फराओ ने इस बात से इनकार कर दिया. तब भगवान ने मिस्र पर दस विपत्तियां भेजीं – जैसे खून की नदी, मेंढक, मच्छर, बीमारियां और अंधेरा. आखिरी विपत्ति में फराओ के बेटे की मौत हुई. आखिरकार फराओ ने हिब्रू लोगों को जाने दिया. लेकिन जल्द ही उसने फिर पीछा किया. (Image Credit- Pinterest)
यह सीरीज का सबसे रोमांचक हिस्सा है. जब हिब्रू लोग रेड सी के किनारे फंसे थे. फराओ की सेना पीछे से आ रही थी. मूसा ने भगवान से प्रार्थना की. भगवान ने मूसा को कहा, "अपना डंडा उठाओ." मूसा ने डंडा उठाया और समंदर दो हिस्सों में बंट गया. पानी की दीवारें खड़ी हो गईं. लोग सूखी जमीन पर चलकर पार हो गए. (Image Credit- Pinterest)
जब फराओ की सेना आई, तो पानी वापस आया और सब उसमें डूब गए. यह चमत्कार आज भी लोगों को हैरान करता है. सीरीज में यह दृश्य बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है, जैसे असली चमत्कार हो. मूसा ने कभी राजा बनने की चाह नहीं की, लेकिन वह अपने लोगों का नेता और पैगंबर बना. (Image Credit- Pinterest)
अगर आप मुसलमान है तो यह सीरीज आपके लिए बेहद अच्छी साबित हो सकती है. वहीं अगर आप किसी और धर्म से भी ताल्लुक रखते हैं, फिर भी इस सीरीज को देखकर आपको मूसा के पाक इरादे और उनके जीवन के बारे में पता चलेगा. इससे आप इस्लाम को बेहतर तरीके से जान सकेंगे. (Image Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in