Netflix पर मौजूद है 131 मिनट की ये Action Comedy Film, जहां मिलेंगे एक से एक धांसू एक्शन सीन्स, शुद्ध मनोरंजन मिलेगा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Chatha Pacha Netflix Movie: Netflix पर इस समय एक ऐसी एक्शन कॉमेडी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो एक्शन लवर ऑडियंस को काफी पसंद आ सकती है. इस फिल्म में आपको धांसू एक्शन के साथ खूब कॉमेडी भी मिलेगी. मनोरंजन का फुल डोज यह फिल्म हो सकती है.
कुछ लोगों को एक्शन वाली फिल्में देखने का शौक होता है. अगर आप भी ऐसे व्यूवर हैं, तो Netflix पर यह मलयालम एक्शन फिल्म आपको बहुत पसंद आ सकती है. इस फिल्म का नाम है- Chatha Pacha.
फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये भाई बचपन का सपना पूरा करते हैं और एक छोटा सा अमेच्योर रेसलिंग रिंग शुरू करते हैं. फोर्ट कोची में ये रिंग शुरू होता है, लेकिन जल्दी ही इसमें जोरदार प्रतिद्वंद्विता और मस्ती शुरू हो जाती है.
फिल्म में रेसलिंग के मैचों को WWE स्टाइल में दिखाया गया है. भाई लोग अपने दोस्तों और लोकल लोगों को जोड़ते हैं. लेकिन जल्दी ही अंदरूनी झगड़े, ईगो क्लैश और हंसी-मजाक की वजह से सब कुछ उलझ जाता है. ये फिल्म एक्शन, कॉमेडी और थोड़ा ड्रामा का परफेक्ट मिक्स है.
फिल्म में बड़े खतरनाक एक्शन सीन्स मौजूद है, जिन्हें देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा. रेसलिंग के मैच बहुत जोरदार हैं. पंच, किक, थ्रो और फ्लिप सब कुछ इतना रियल लगता है कि देखते ही देखते मजा आ जाता है.
फिल्म में कॉमेडी इतनी शानदार है कि हंसते-हंसते पेट दुख जाएगा. वहीं सभी कैरेक्टर बहुत मजेदार हैं जैसे कुछ लोग बहुत सीरियस हैं, तो कुछ बिलकुल बेवकूफ. ये सब मिलकर शुद्ध मनोरंजन देते हैं. साउथ की फिल्मों का फ्लेवर आपको पूरा फील होगा.
फिल्म में रोशन मैथ्यू, अर्जुन अशोकन, विशाक नायर और ईशान शौकत जैसे अच्छे एक्टर हैं. ये सब अपने रोल में जान डाल देते हैं. डायरेक्टर अध्वैथ नायर ने पहली फिल्म में ही कमाल कर दिया. रेसलिंग की दुनिया को लोकल तरीके से दिखाया है, जो बहुत फ्रेश लगता है.
अगर आपको एक्शन पसंद है, कॉमेडी चाहिए और कुछ अलग देखना है तो Chatha Pacha बेस्ट ऑप्शन है. ये फिल्म 131-134 मिनट की है (करीब 2 घंटे 10-14 मिनट), लेकिन बोरियत नाम की चीज नहीं आएगी. हर सीन में कुछ न कुछ होता है। Netflix पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है.
Chatha Pacha को 6.6 IMDb रेटिंग मिली है. जिन लोगों को एक्शन वाली फिल्में पसंद हैं, उनके लिए यह फिल्म बेस्ट साबित हो सकती है. वीकेंड पर आप पूरे परिवार के साथ इस फिल्म का मजा उठा सकते हैं. इसके हर एक सीन आपको फुल मनोरंजन देंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News