—विज्ञापन—
Primer movie 2004: Netflix में कई सारी मजेदार फिल्में आती रहती हैं. लेकिन इस 1 घंटे 17 मिनट की Sci-fi-Thriller फिल्म ने सबके होश उड़ा दिए हैं. अगर आपको भी टाइम मशीन और साइंस में इंट्रेस्ट है तो इस मूवी को आप जरूर देखें.
कुछ लोगों को Sci-fi थ्रिलर फिल्में पसंद होती हैं. इन्हीं फिल्में से एक फिल्म आपके होश उड़ाने के लिए काफी है. इसमें आपको टाइम मशीन और साइंस से जुड़े कई चीजें देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं.
अगर आपको इस तरह की फिल्में देखना पसंद है तो Primer आपके लिए बेस्ट है. यह 2004 की एक इंडिपेंडेंट फिल्म है, जो Netflix पर उपलब्ध है. फिल्म सिर्फ 1 घंटे 17 मिनट की है, लेकिन इसमें इतना गहरा विज्ञान और ट्विस्ट है कि एक बार देखने के बाद आपको दोबारा देखना पड़ेगा.
कहानी दो दोस्तों एरन और एब के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों इंजीनियर हैं और दिन में नौकरी करते हैं, लेकिन रात में गैरेज में नई चीजें बनाते हैं. एक दिन वे एक मशीन बनाते हैं जो चीजों का वजन कम करती है. लेकिन यह मशीन कुछ अजीब करती है कि समय को पीछे ले जाती है! यह असली टाइम मशीन बन जाती है.
शुरुआत में दोनों इंजीनियर खुश होते हैं क्योंकि वे अब स्टॉक मार्केट से पैसा कमाने का तरीका ढूंढ निकालते हैं. वे इस टाइम मशीन को स्टॉक मार्केट में पैसा कमाने के लिए समय यात्रा का इस्तेमाल करते हैं. वे भविष्य देखकर शेयर खरीदते हैं और मुनाफा कमाते हैं. लेकिन धीरे-धीरे लालच बढ़ता जाता है.
फिल्म में समय यात्रा बहुत रियलिस्टिक तरीके से दिखाई गई है. मशीन में बैठकर आप कुछ घंटे पीछे जाते हैं, लेकिन तब दो आप बन जाते हैं कि एक पुराना और एक नया. अगर आप बार-बार जाते हैं तो कई वर्जन (कॉपी) बन जाते हैं. इससे बहुत कन्फ्यूजन होता है.
एक पार्टी में कुछ गड़बड़ होती है, एक आदमी को पता चल जाता है और वह भी मशीन इस्तेमाल करता है. फिर बीमार पड़ जाता है. दोस्तों के बीच भरोसा टूटने लगता है. एब सब कुछ रोकना चाहता है और एक सेफ तरीका ढूंढता है, लेकिन एरन ज्यादा चालाक बन जाता है. वह भविष्य से आकर सब कुछ कंट्रोल करने की कोशिश करता है.
यह फिल्म सिर्फ टाइम ट्रैवल की नहीं है. यह दिखाती है कि लालच इंसान को कैसे बदल देता है. दोस्ती टूट जाती है. दोनों एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं. पैसा और पावर के चक्कर में वे खुद को खो देते हैं. अंत में एरन एक बड़ी मशीन बनाता है, जिससे वह महीनों पीछे जा सकता है. लेकिन यह खुशी की नहीं, डर की बात है.
Primer कम बजट में बनी है, लेकिन बहुत स्मार्ट है. डायलॉग सरल हैं, लेकिन कहानी इतनी जटिल कि दिमाग हिल जाता है. अगर आप Inception या Interstellar जैसी फिल्में पसंद करते हैं, तो यह और भी ज्यादा पसंद आएगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in