By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
नमस्कार, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए TV9 का News in Brief. सबसे पहले जानते हैं
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए लाया गया महाभियोग प्रस्ताव खारिज कर दिया गया. राज्यसभा के सभापति ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया. यह प्रस्ताव TMC के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने लाया था. राज्यसभा में 63 और लोकसभा में 130 सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे. नियमों के अनुसार, CEC को हटाने के लिए कम से कम 50 राज्यसभा या 100 लोकसभा सांसदों के साइन जरूरी होते हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तमिलनाडु के सथानकुलम में पिता-पुत्र की हिरासत में मौत के मामले में मदुरै की अदालत ने इंस्पेक्टर श्रीधर समेत 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने कहा कि दोनों की हत्या की गई, इसलिए दोषियों को दोहरी फांसी दी जाएगी और जुर्माना भी लगाया गया है. जज ने कहा कि अपराध बहुत गंभीर है और सिर्फ उम्रकैद काफी नहीं होती. यह सजा भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए जरूरी है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि फिल्म में यश का रावण सिर्फ विलेन नहीं होगा. उसमें शिव भक्ति, संगीत प्रेम और एक अच्छे राजा की खूबियां भी दिखाई जाएंगी. फिल्म यह भी दिखाएगी कि अहंकार और गुस्सा इंसान को कैसे बर्बाद कर देते हैं. इस नए अंदाज से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर 13 अप्रैल 2026 को NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी की अहम बैठक होगी. इसमें वेतन, पेंशन और भत्तों से जुड़े मुद्दों पर अंतिम ज्ञापन तैयार किया जाएगा. यह बैठक 12 मार्च की बैठक का अगला चरण है. सरकार ने अभी वेतन बढ़ोतरी की तारीख घोषित नहीं की है. 30 अप्रैल तक आयोग को ज्ञापन देना है, इसलिए इस बैठक में प्रस्तावों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ईरान ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे युद्ध का स्थायी अंत चाहता है. उसने अस्थायी सीजफायर के तहत होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोलने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया. सरकारी एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को अपना जवाब भेजा, जिसमें सीजफायर को नकारते हुए स्थायी समाधान पर जोर दिया गया. इस 10 बिंदुओं वाले प्रस्ताव में क्षेत्र में शांति, होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही, प्रतिबंध हटाना और पुनर्निर्माण शामिल है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलकाता ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का मैच बारिश के कारण बेनतीता रहा. होम टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन बनाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 और अंगकृष रघुवंशी 7 रन पर नाबाद रहे. पंजाब के जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4) और फिन एलन (6) को आउट किया. सोमवार शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही थी, जिससे मैच प्रभावित हुआ.