—विज्ञापन—
Pushpa 2 Release On OTT: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से एक पोस्ट शेयर करते हुए कंफर्म किया गया कि इस फिल्म को जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। पोस्ट में ये भी बताया गया कि पुष्पा 2 को सिर्फ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस पोस्ट को देखकर फैंस भड़क गए थे। उनका कहना था कि पुष्पा 2 को हिंदी भाषा के साथ भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाए। फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने पुष्पा 2 को हिंदी भाषा के साथ ओटीटी पर रिलीज कर दिया है। ये फैसला उन्होंने कुछ घंटे पहले ही लिया है।
बीते दिनों 28 जनवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसमें कहा गया कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2-रीलोडेड वर्जन को 23 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज के साथ नेटफ्लिक्स पर। जल्द फिल्म को मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज किया जा रहा है। इस पोस्ट में हिंदी भाषा का जिक्र नहीं किया गया था जिससे फैंस भड़क गए थे। पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस ने मांग की कि पुष्पा 2 को हिंदी भाषा में रिलीज किया जाए। यहां देखें पोस्ट…
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 की OTT रिलीज पर भड़के फैंस, वजह आपको भी कर देगी नाराज
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने रातों-रात फैसला बदल लिया और पुष्पा 2 को हिंदी भाषा के साथ रिलीज करने का फैसला किया। एक अन्य पोस्ट शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, ‘पुष्पा 2 रीलोडेड वर्जन को 23 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जा रहा है।’ अब पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है।
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
बता दें कि पिछले साल 5 दिसंबर, 2024 को पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस वक्त फिल्म का ड्यूरेशन 3 घंटे और 20 मिनट था। 17 जनवरी, 2025 को मेकर्स ने फिल्म को 23 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज के साथ रिलीज किया। इस रीलोडेड वर्जन के जुड़ने से पुष्पा 2 का ड्यूरेशन बढ़कर 3 घंटे और 44 मिनट हो गया। नेटफ्लिक्स पर भी इसी ड्यूरेशन के साथ फिल्म को स्ट्रीम कर दिया गया है।
Edited By
Jyoti Singh
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in