'Orry हैं बॉलीवुड पार्टी की जान, मगर करते हैं सभी से झगड़ा', पैपराजी का बड़ा खुलासा – AajTak

Feedback
बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी सेलेब के यहां पार्टी होती रहती है. उन पार्टीज में इंडस्ट्री के सितारों का तांता लगा रहता है. वैसे तो पार्टी में हर इंसान जान फूंक देता है. लेकिन उनमें से एक शख्स ऐसा है जो बॉलीवुड स्टार ना होने के बावजूद भी हर जगह नजर आता है.
बॉलीवुड पार्टी की शान हैं ओरी
सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले ओरी आजकल इंडस्ट्री के फेवरेट बने हुए हैं. उन्हें लगभग हर बड़े इवेंट में देखा जाता है. हर शादी, फिल्म प्रीमियर या बर्थडे पार्टी पर ओरी की मौजूदगी देखी जाती है. उन्होंने पिछले कुछ सालों के अंदर इंडस्ट्री में कई पक्के दोस्त बना लिए हैं. जिसमें से अधिक्तर स्टार किड्स जैसे जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान, निसा देवगन के नाम भी शामिल हैं. 
कुछ वक्त पहले ओरी की दोस्ती सारा अली खान से भी थी. लेकिन फिर एक विवाद के चलते, उनके बीच बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पैदा हो गई. दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया. ओरी ने सारा के साथ-साथ उनके भाई इब्राहिम और मां अमृता पर भी कमेंट करना शुरू किया. इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कई सारी बातें कही जा रही हैं. अलग-अलग लोग ओरी और सारा की लड़ाई के अलग-अलग वर्जन सुना रहे हैं. 
क्यों झगड़ा करते रहते हैं ओरी?
हाल ही में एक बॉलीवुड पैपराजी ने हिंदी रश से बातचीत के दौरान ओरी पर बात करते हुए एक शॉकिंग खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वैसे तो ओरी बॉलीवुड पार्टीज की जान हैं, मगर कुछ लोग इंडस्ट्री में ऐसे भी हैं जो उन्हें अपनी पार्टी में इनवाइट नहीं करना चाहते. पैप से जब पूछा गया कि उनका ओरी संग कैसा बॉन्ड है, तो उन्होंने कहा, ‘वो बहुत एंटरटेन करते हैं, फुल मस्ती वाला नेचर है.’
‘उनका एंटरटेनमेंट चलता रहता है, इसलिए हम उनके पास जाते भी हैं. वैसे तो वो कोई आर्टिस्ट नहीं हैं, लेकिन वो जिस तरह सभी को एंटरटेन करते हैं वो लोगों को पसंद आता है. उसमें हम भी हैं. उनके साथ हर बार कुछ अलग और नया ही नजर आता है.’ पैप ने आगे ओरी की फेमस बॉलीवुड पार्टीज के बिहाइंड द सीन्स भी शेयर किए. 
उन्होंने बताया, ‘मुझे ऐसा लगता है कि वो झगड़ा बहुत करते हैं. हर किसी से उनका पंगा रहता है. बीच में उनका सारा अली खान के साथ झगड़ा हुआ, जिसे सभी ने देखा. तो लोगों को ऐसा लगता है कि ये हमारी पार्टी में ना आए तो अच्छा होगा. अगर वो हर पार्टी में जाकर झगड़ा करेंगे, तो किसको अच्छा लगेगा? ओरी पार्टी का स्टार है, मगर किसी को तो लगता ही है कि ये ना आए तो सही रहेगा.’
पैपराजी ने अंत में कहा कि चूंकि ओरी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड पार्टी से सबकुछ शेयर किया करते हैं, इसलिए लोग ओरी से दूरी बनाए रखने में भरोसा रखते हैं. उनके मुताबिक सेलेब्स को डर है कि कहीं ओरी उनकी लड़ाई पब्लिक ना कर दें, ताकि दुनिया को उसके बारे में पता ना चले. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News