Panna Cement Plant Accident News in Hindi: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट फैक्ट्री के प्लांट में आज यानी गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से में सीलिंग स्लैब लगाया जा रहा था। इसी दौरान बीच का हिस्सा ढह गया, जिससे कई मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, कितने मजदूरों की मौत हुई है इस पर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पन्ना के सिमरिया जेके सीमेंट का प्लांट है। गुरुवार की सुबह प्लांट में निर्माणाधीन छत में स्लैब डाला जा रहा था। यहां पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कैलफोलिंडग गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई और 50 मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस बल मौके पर तुरंत पहुंच गया। राहत एंव बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं मौके पर कई एंबुलेंस भी तैनात हैं।
खजुराहो के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जिला प्रशासन से बात की। उन्होंने दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी घायलों का सही से उपचार किया जाए।
दिल्ली के बुराड़ी में गिरी 4 मंजिला इमारत
मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक मुकेश नायक ने भी घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया स्थित जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा। निर्माणाधीन यूनिट की छत गिरने से 15-20 मजदूरों के दबे होने की आशंका। सरकार से अपील है कि तुरंत राहत-बचाव कार्य तेज किए जाएं और हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो। मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। सीमेंट फैक्ट्री अपने पक्षपात और मनमानी के लिए प्रसिद्ध है सीमेंट फैक्ट्री में पूर्व मंत्री और स्थानीय नेताओं का एकाधिकार है और इसके लिए बी.डी. शर्मा स्थानीय संसद का समर्थन है ना तो स्थानीय लोगों को नौकरी मिलती ना ही उन्हें विश्वास में लिया जाता है उनकी जमीन औने-पौने दामों में खरीदी जाती है कोई बोलने वाला नहीं है। निर्वाण महोत्सव में मंच टूटने से बड़ा हादसा पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए गद्दाफी स्टेडियम 11 फरवरी को तैयार हो जाएगा। पीसीबी ने स्टेडियम का नया रूप साझा किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें रावलपिंडी स्टेडियम तीन मैचों की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान की वनडे टीम 4 फरवरी से त्रिकोणीय श्रृंखला की तैयारी शुरू करेगी, जिसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं।