Feedback
लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त, लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस
‘बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक’, जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण
राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन बिल और जन विश्वास बिल पर होगी चर्चा
लोकसभा में आज आएगा सीएपीएफ बिल
संसद के चालू बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है. संसद में आज महत्वपूर्ण विधेयक आने हैं. लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल आएगा. यह बिल एक दिन पहले ही राज्यसभा से पारित हो गया था. वहीं, राज्यसभा में आज लोकसभा से पारित हो चुके आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2026 और जन विश्वास बिल आएंगे.
राज्यसभा में जन विश्वास बिल पर चर्चा के लिए तीन और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. राज्यसभा में आज भोजनावकाश और प्राइवेट मेंबर बिजनेस नहीं होंगे.
लोकसभा में प्रश्नकाल, राज्यसभा में शून्यकाल समाप्त हो गए हैं. लोकसभा में अब लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं. वहीं, राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है.
संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन तक यह साफ नहीं है कि कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी. कई दिन से इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अब विपक्ष ने संसद में इसे लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: ‘बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक’, जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण, ‘बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक’, जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण, नड्डा ने दिया जवाब
राज्यसभा में आज आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल और जन विश्वास बिल आएंगे. ये दोनों बिल एक दिन पहले ही लोकसभा से पारित हुए थे. राज्यसभा में इन दोनों बिल पर चर्चा के लिए क्रमशः दो घंटे और तीन घंटे का समय तय किया गया है. आज सदन में भोजनावकाश भी नहीं होगा.
लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल आएगा. यह बिल गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पहले राज्यसभा में पेश किया था. राज्यसभा से यह बिल एक दिन पहले ही पारित हो गया था. इस बिल पर वोटिंग के दौरान विपक्षी दलों के सदस्य वॉकआउट कर गए थे. विपक्ष की गैरमौजूदगी में यह बिल ध्वनिमत से पारित हो गया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू