Patna News: ईरान-इजराइल युद्ध का असर! दानापुर में भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्… – Zee News

Trending Photos
Patna LPG Shortage: ईरान-इजराइल युद्ध का असर भारतीय किचन तक पहुंच गया है. युद्ध के कारण LPG सप्लाई कम हो गई है, जिसके कारण कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी भी की गई है. तो वही, कई जगहों पर एलपीजी गैस के कालाबाजारी का मामला भी सामने आ रहा है. इसी क्रम में पटना के शाहपुर में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश पर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा की गई है. जिला प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि पटना के दानापुर अनुमंडल स्थित शाहपुर में दो जगहों पर कालाबाजारी के लिए भारी मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर का भंडारण किया गया है.

उपभोक्ताओं की सैकड़ों किताब जब्त
इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में MO मनेर, MO बिहटा, MO नौबतपुर सहित MO दानापुर के साथ एक टीम गठित करते हुए दानापुर अनुमंडल के शाहपुर में एक दुकान सहित गोदाम में छापेमारी की गई.  छापेमारी के दौरान दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में एलपीजी गैस के सिलेंडर को बरामद किया गया है. साथ ही उपभोक्ताओं की सैकड़ों किताबें भी जब्त की गई है.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक, भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत

Add Zee News as a Preferred Source

100 से अधिक सिलेंडर बरामद
इस पूरे मामले में दानापुर अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी तेज प्रताप ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर छापेमारी की गई है. कई जगह से सूचना मिल रही थी कि लाभुकों को गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है. इसी सूचना पर छापेमारी की गई है. 100 से अधिक सिलेंडर को बरामद किया गया है. अभी छापेमारी जारी है, जब्त सिलेंडर कालाबाजारी के लिए रखा गया था. हालांकि अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
रिपोर्ट: इश्तियाक खान
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News