आईपीएल 2026 के चौथे लीग मैच में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडिंस की टीमें न्यू चडीगढ़ में आमने-सामने होंगी. सीजन की शुरुआत बड़े ही अनोखे ढंग से हुई है. टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में टीमों ने 200 रन से ज्यादा के टारगेट का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन तीसरा मैच लो स्कोरिंग रहा, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई की टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इसके जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में जीत हासिल कर ली थी.
गुजरात के लिए पंजाब की चुनौती आसान नहीं होगी. पंजाब ने पिछले सीजन तक कमाल करते हुए फाइनल में जगह पक्की की थी. हालांकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को खिताबी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की, दोनों के बीच अब तक 6 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. इस रिकॉर्ड में तो दोनों ही टीमें एक दूसरे के बराबर दिख रही हैं. हालांकि अगर पिछले सीजन पर नजर डालें, तो दोनों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें पंजाब ने 11 रनों से जीत अपने नाम की थी.
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा.
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन द्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
पंजाब किंग्स को पहला झटका प्रियांश आर्य के रूप में 07 रन पर लगा, जिन्हें कगिसो रबाडा ने 1.2 ओवर में पवेलियन भेजा. प्रियांश ने 07 रन बनाए. अब कूपर कोनोली बैटिंग के लिए क्रीज पर आए हैं. 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 10/1 रन हो गया है. क्रीज पर मौजूद प्रभसिमरन सिंह 01 रन पर खेल रहे हैं, जबकि कोनोली ने 02 रन बना लिए हैं.
पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत हो गई है. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ओपनिंग पर आए हैं. गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर फेंका. इस ओवर में 07 रन आए. प्रियांश आर्य ने एक छक्का लगाया.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.