PM Modi Meet With CM LIVE: 'देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा', मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में PM मोदी की दो टूक – ABP News

मिडिल ईस्ट (Iran US Israel War) में जारी जंग कब थमेगी, इसका अभी किसी को पता नहीं है. ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार युद्ध के असर को न्यूनतम करने के लिए ठोस उपाय करने में जुटी है. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आह्वान किया है कि सभी राज्य सरकारों को केंद्र के साथ मिलकर टीम इंडिया के रूप में काम करना होगा.
संसद से दिए गए इस मैसेज के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज (27 मार्च) को खुद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों (पांच चुनावी राज्यों को छोड़कर) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातकर राज्यों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे कि कैसे युद्ध के संभावित दुष्प्रभावों से आमजन को सुरक्षित रखा जाए. कोविड काल में भी पीएम मोदी ने इसी तरह राज्यों को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम किया था. जिन 5 राज्यों में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू है, वहां की तैयारियों को लेकर कैबिनेट सचिव वहां के मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे.
अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक कारोबार और सप्लाई चेन पर बुरा प्रभाव पड़ा है. सबसे अधिक असर एनर्जी, तेल और खाद आदि की आपूर्ति पर पड़ा है. 
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पोस्ट कर कहा कि सोचिये अगर इस वक्त 5 राज्यों के चुनाव ना होते तब LPG, पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्या होते ? तेल कंपनियां आम जनता को किस तरह लूट रही होतीं, अब कम से कम 23 अप्रैल तक ज्यादा लूट नहीं हो पायेगी इसलिए लोकतंत्र में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होता रहना चाहिए, ताकि सरकार काबू में रहे.
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया है कि ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर काम करते हुए देश इस स्थिति से सफलतापूर्वक उबर जाएगा. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना है.
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि देश में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगेगा. 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News