कृपया धैर्य रखें।
अमृतसर में एक युवती ने पुलिसकर्मी के साथ लिव-इन में रहते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी सविंदर सिंह ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि युवती का कर्मजीत सिंह नामक एक दोस्त से फोन पर विवाद हुआ था। पुलिस ने कर्मजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। परिवार से अलग होकर पुलिस कर्मी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही एक युवती ने रविवार की देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में रहे रहे पुलिसकर्मी सविंदर सिंह ने शव लटकते देखा तो तुरंत सदर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि जानवी (28) की बीते दिन जालंधर स्थित आदमपुर थाने के अधीन पड़ते गांव डरोली निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ कमा से फोन पर विवाद हुआ था। कर्मजीत और जानवी दोनों दोस्त थे। पुलिस ने कर्मजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
झब्बाल रोड स्थित शहीद उधम सिंह कालोनी निवासी प्रेम कुमार ने सदर थाने की पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। घर में उसकी एक बेटी जानवी और बेटा पियूश (24) साल रहते हैं। कुछ समय पहले जानवी की दोस्ती पुलिस में तैनात सविंदर सिंह के साथ हुई थी।
सविंदर और जानवी मजीठा रोड स्थित प्रोफेसर कालोनी में किराये का मकान लेकर रहने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार की रात मोबाइल पर जानवी की अपने एक अन्य दोस्त कर्मजीत सिंह के साथ विवाद हो गया था।
इसके बाद जानवी परेशान हो गई और उसे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सविंदर सिंह वर्तमान में चंडीगढ़ में तैनात है और घटना के दौरान सविंदर अपनी दोस्त जानवी से कमरे के बाहर सौ रहा था। सुबह जब उसकी नींद खुली तो कमरे में जाकर देखा तो जानवी का शव पंखे से झूल रहा था।
'आपदा से जूझ रहा पंजाब', भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर लौटने के दिए निर्देश
'लौट गई रावी, छोड़ गई तबाही…', पंजाब में बाढ़ का पानी उतरने के बाद बाद कैसा है मंजर?
विदेश में बैठकर धमकी देने वाले गैंगस्टरों की अब खैर नहीं! एक्शन में पंजाब पुलिस; DGP गौरव यादव ने दे दी चेतावनी
BSF और NCB का ज्वाइंट ऑपरेशन, अमृतसर में नशा तस्कर गिरफ्तार; हेरोइन बरामद