Quantum Physics पर बनी 8.7 IMDb वाली फिल्म देखकर हिल जाएगा दिमाग, खत्म हो जाएगा हकीकत और भ्रम का अंतर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
The Matrix Sci-Fi Classics Film: कई लोगों को Quantum Physics और Sci-Fi जैसे फिल्में बड़ी अच्छी लगती हैं. इनसे यूनिवर्स से जुड़े रहस्य और अपने अस्तित्व से जुड़े सवालों के जवाब मिलते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही इस फिल्म के बारे में, जिसे देखकर हकीकत और भ्रम में फर्क करना मुश्किल हो जाएगा.
कुछ लोगों को फिल्मों में भी Quantum Physics और Sci-Fi एलिमेंट पसंद आता है. इनमें यूनिवर्स से जुड़े कई सवाल और जवाब समझ आते हैं. अगर आप भी इस तरह की फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो इन Quantum Physics से जुड़ी फिल्म आपको बड़ी मजेदार लग सकती है.
यह फिल्म है "द मैट्रिक्स" (The Matrix). यह 1999 में रिलीज हुई थी और इसमें नियो नाम का एक आदमी पता लगाता है कि उसकी जिंदगी एक कंप्यूटर सिमुलेशन है. फिल्म देखने के बाद आप हकीकत और भ्रम के बीच का फर्क भूल जाएंगे. यह फिल्म सरल शब्दों में गहरे विज्ञान को दिखाती है.
फिल्म की कहानी नियो (कीनू रीव्स) के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक सॉफ्टवेयर हैकर है जो हमेशा सोचता है कि दुनिया में कुछ गड़बड़ है. फिर वह मॉर्फियस (लॉरेंस फिशबर्न) से मिलता है, जो उसे बताता है कि हमारी दुनिया एक मशीनों द्वारा बनाया गया भ्रम है. इंसान असल में बैटरियों की तरह इस्तेमाल हो रहे हैं.
नियो को चुनना पड़ता है कि लाल गोली लेकर सच्चाई जानें या नीली गोली लेकर भ्रम में रहें. फिल्म में एक्शन, फाइट और स्पेशल इफेक्ट्स कमाल के हैं, जिसे देखकर आपकी रोचकता सांतवे आसमान पर पहुंच जाएगी. ट्रिनिटी (कैरी-ऐन मॉस) जैसी किरदार कहानी को और रोचक बनाते हैं. यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करती है.
फिल्म में Quantum Physics के ऑब्जर्वर इफेक्ट, पैरेलल यूनिवर्स और रिएलिटी के कॉन्सेप्ट पर बात होती है. फिल्म में मैट्रिक्स एक सिमुलेशन है, जो क्वांटम कंप्यूटिंग और वर्चुअल रियलिटी से जुड़ा है.
वैज्ञानिक कहते हैं कि हमारी दुनिया भी एक होलोग्राम हो सकती है, जैसे क्वांटम थ्योरी में. श्रोडिंगर की कैट का उदाहरण फिल्म के भ्रम को समझाता है, चीजें तब तक असली नहीं होतीं जब तक हम उन्हें देखें. फिल्म देखकर लगता है कि क्वांटम की दुनिया हमें बताती है कि हकीकत क्या है.
Quantum Physics की फिलॉसफी को फिल्म में बड़ी सरलता के साथ समझाया गया है. इतना गहरा कॉन्सेप्ट, जिसमें एंटैंगलमेंट का थ्योरी मजौदू है. मतलह, जहां 2 चीजें दूर रहकर भी एक दूसरे से कनेक्टड हैं. फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो आपका दिमाग हिलाकर रख देंगे.
कभी बंदूक से निकली बुलेट का स्लो मोशन में आना, तो कभी क्वांटम में टाइम डाइलेशन होना, आपको इस विज्ञान को लेकर काफी क्लैरिटी देगा. अगर आपको यूनिवर्स से जुड़े रहस्यों को जानने की इच्छा है, तो यह फिल्म आपको बड़ी मजेदार लग सकती है.
फिल्म को 8.7 IMDb रेटिंग मिली है. इसमें जब नियो मैट्रिक्स से बाहर आता है, तो लगता है हमारी जिंदगी भी एक कोड है. अंत में जब वह कोड देखता है, तो भ्रम टूट जाता है. फिल्म The Matrix को आप Amazon Prime Video, Jio Hotstar, Airtel XStream Play पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News