Feedback
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. अब आज यानी मंगलवार को ‘धुरंधर 2’ का टीजर कर दिया है. इसमें भी काफी धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है. अब इस टीजर को शेयर करते हुए दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने बड़ा बयान दिया है.
ये सभी को पता है कि किसी और से ज्यादा धुरंधर फिल्म के बारे में अगर किसी ने बात की है तो वो राम गोपाल वर्मा ही हैं. उन्होंने इस फिल्म को लेकर कई बड़ी भविष्यवाणी से लेकर इसके हर पहलू पर जमकर लिखा. अब फिल्म के पार्ट 2 का टीजर शेयर करते हुए डायरेक्टर ने बड़ी चेतावनी दे दी है.
राम गोपाल वर्मा ने क्या लिखा?
धुरंधर पार्ट 2 का टीजर शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘यह बदला नहीं है, यह आदित्य धर का गुस्सा है..मुझे उन लोगों पर दया आती है जो इसके रास्ते में आएंगे.. R I P…’. इस पोस्ट से माना जा रहा है कि फिल्ममेकर टॉक्सिक के मेकर्स को ये चेतावनी दे रहे हैं. हालांकि उन्होंने इसका जिक्र अपनी पोस्ट में नहीं किया.
This is not REVENGE , it’s @AdityaDharFilms RAMPAGE..I pity the ones who will come in it’s way .. R I P https://t.co/iCZpl70wTm
दरअसल 19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 के अलावा साउथ के सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली है. खास बात ये है कि धुरंधर का पहला पार्ट सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज हुआ था, और इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ हिंदी भाषा में 836 करोड़ रुपये कमाकर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिया था. अब धुरंधर 2 सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज ने होकर हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी. ऐसे में ये फिल्म यश की टॉक्सिक को कड़ी टक्कर देने को तैयार है. खास तौर पर हिंदी बेल्ट में.
हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को लेकर बात की है. इससे पहले भी वो एक पोस्ट कर चुके हैं. जिसमें उन्होंने लिखा था कि कि ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बनने जा रही है.उन्होंने तर्क दिया कि पहली फिल्म की अपार सफलता ने उसके हर छोटे-बड़े किरदार को दर्शकों के जहन में एक ‘सुपरस्टार’ के रूप में स्थापित कर दिया है.
कमाई के टूटे सारे रिकॉर्ड
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई है. फिल्म 59 दिन बाद भी लोगों के बीच छाई हुई है. मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 893 करोड़ के करीब है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1353 करोड़ कमाए हैं . रणवीर सिंह के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू