Rajasthan Live News: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, जिसे शहीद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सचिवालय सहित कई स्थानों पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. सचिवालय में सुबह 10:30 बजे शहीद दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.
Trending Photos
Rajasthan Live News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज शहीद दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सचिवालय सहित कई स्थानों पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. सचिवालय में सुबह 10:30 बजे शहीद दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) की आज से शुरुआत हो रही है, जिसमें कवि, लेखक, गायक और साहित्य से जुड़ी कई प्रमुख हसितयां शामिल होंगी. सुप्रिया नागराजन की मधुर आवाज़ के साथ इस महोत्सव का आगाज़ होगा. पहले दिन कुल 43 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो आज से 3 फरवरी तक चलेंगे. जेएलएफ 2025 का मंच सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक सजेगा. नामिता गोखले, विलियम डेलरिम्पम, संजॉय के. रॉय और प्रिया अग्रवाल हेब्बर जैसी प्रमुख हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.