Newsletter
Rajasthan News Live Today: राजस्थान में आज बड़ी हैप्पेनिंग्स देखने को मिल सकती हैं. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड़ आज एस सी मोर्चा की पहली बैठक में BJP की दलित समुदाय को साधने की कोशिश करेंगे. पंचायत निकाय चुनाव और अम्बेडकर जयंती को लेकर मंथन होगा. राजस्थान में आज मौसम तीखे तेवर दिखा सकता है. आज 4 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है. जोधपुर में जिला कलेक्टर आलोक रंजन आज कार्यभार संभालेंगे. सुबह 9 बजे कार्यभार संभालेंगे. राजस्थान से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE Rajasthan लाइव ब्लॉग.
Trending Photos
Rajasthan News Today Live Updates: राजस्थान में आज कई बड़ी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज एससी मोर्चा की पहली बैठक में शामिल होंगे, जहां दलित समुदाय को साधने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में पंचायत निकाय चुनाव और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर भी मंथन होगा.
वहीं मौसम भी आज प्रदेश में तीखे तेवर दिखा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है.
उधर जोधपुर में नए जिला कलेक्टर आलोक रंजन आज सुबह 9 बजे कार्यभार संभालेंगे. प्रदेश की हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें ZEE Rajasthan के लाइव ब्लॉग से.
Add Zee News as a Preferred Source
भरतपुर: वैर के जहाज गांव में लोकदेवता कारिस देव का मेला आज, गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम करेंगे मेले का उदघाटन, 7 से 10 दिन तक चलता है लोकदेवता कारिस देव का मेला, जन आस्था का है प्रतीक,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी लोकदेवता कारिस देव में गहरी आस्था,मुख्यमंत्री बनने के बाद कारिस देव मन्दिर के पैनोरमा और सड़क के लिए 20 करोड़ की राशि की जारी,धार्मिक पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित हो कारिस देव मन्दिर, इसके लिए काम कर रही है भजनलाल सरकार,पशुओं के रक्षक देव के रूप में जाने जाते हैं कारिस देव, यूपी, एमपी, गुजरात, एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग पैदल 'जात' देने आते हैं लोग.
चित्तौड़गढ़ गांधी नगर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ लगेगा छप्पन भोग, हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज होगा धार्मिक आयोजन, गांधी नगर सेक्टर नंबर 2 स्थित हनुमान मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होगा, बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा, संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, मंदिर परिसर में भजन कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे, हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल.
इटावा खरीद केंद्रों पर किसानों को सुविधा देने ओर बेमौसम बारिश के चलते फसलों की क्वालिटी में शीतलता देने की मांग. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रजनी सोनी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कराया अवगत. इस बार किसानों को गेहूं और अन्य जींसों की खरीद पर मौसम की मार के चलते गेहूं और अन्य फसलों में हुआ है नुकसान. खरीद केंद्रों पर किसानों की फसलों की हो तुलाई.
भरतपुर नगर निगम की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर कार्रवाही, रैड क्रॉस सर्किल से गोवर्धन गेट की तरफ कार्रवाही, सांवरिया ट्रस्ट की 3 दुकानों से कोर्ट का स्टे हटने के बाद कार्रवाही, निगम कमिश्नर श्रवण बिशनोई व सचिव विजयप्रताप के नेतत्व में कार्रवाही.
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला. 4940 बीघा भूमि को ओरण के रूप में किया दर्ज. जैसलमेर में खेजड़ी संरक्षण को लेकर लिया निर्णय. 22 हजार बीघा से अधिक भूमि सरकार कर चुकी ओरण भूमि के रूप में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज. ओरण भूमियों के संवर्धन की दिशा में सरकार का बड़ा क़दम.
जयपुर में बिजली का पोल गिरने से हादसा. तेज अंधड़ से गिरे पोल की चपेट में आए बाइक सवार की हुई मौत. हादसे में पचास वर्षीय रामजीलाल महावर की हुई मौत. जवाहर नगर के मुकेश नगर के रहने वाला मृतक था पेशे से मिस्त्री. जेडीए सर्कल से बाइक पर अपने घर की ओर जा रहे थे मृतक रामजीलाल. तुलसी सर्कल से पहले अचानक तेज आंधी और बारिश के बीच एक बिजली का पोल सिर पर आ गिरा. इस दौरान हेलमेट भी टूट कर गिरा नीचे. लोगों ने रामजीलाल को पहुंचाया एसएमएस अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया उन्हें.