Feedback
Odisha Rajya Sabha Polls: बीजेडी और कांग्रेस के 5 विधायकों ने बीजेपी समर्थित कैंडिडेट को दिया वोट
Bihar Rajya Sabha Polls: बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, महागठबंधन को बड़ा झटका
Bihar Rajya Sabha Election: महागठबंधन के चार विधायकों ने अब तक नहीं डाला वोट
Bihar RS Polls: बिहार में NDA के सभी विधायकों ने डाले वोट, महागठबंधन के 4 विधायक संपर्क से बाहर
Rajya Sabha Elections: ‘हमें इंतजार करना चाहिए’, विधायकों की अनुपस्थिति के बीच बोले तेजस्वी
Rajya Sabha Polls: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में INLD ने मतदान का बहिष्कार किया
Rajya Sabha Polls: चंडीगढ़ राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान जारी
Rajya Sabha Election: जेडीयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी किया
ओडिशा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
Rajya Sabha Election: महागठबंधन के चार विधायकों ने अपना वोट अब तक नहीं डाला
Rajya Sabha Election: तेजस्वी यादव को अपनी राजनीति और अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए- अशोक चौधरी
Rajya Sabha Election Result:जब तेजस्वी के चैंबर में पहुंचे हम के विधायक
Rajya Sabha Election: अनंत सिंह का बड़ा ऐलान
Rajya Sabha Election: तनुज पुनिया बोले- बीजेपी वाले देते हैं विधायकों को लालच
Rajya Sabha Election Voting: सतीश नांदल बोले- मेरी जीत तय है
Rajya Sabha Polls: मैथिली ठाकुर ने भी किया मतदान
Rajya Sabha Polls: हरियाणा के विधायक भी वोट डालने चंडीगढ़ पहुंचे
Rajya Sabha Election Voting: RJD विधायक भाई वीरेंद्र बोले- हमारी जीत तय
Rajya Sabha Election: 110 विधायकों ने डाला वोट
Rajya Sabha Polls: जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह
Rajya Sabha Polls: RJD को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं- मंगल पांडे
Rajya Sabha Polls: कुशवाहा के बेटे बोले- हमारे पांचों उम्मीदवारों की जीत तय
Rajya Sabha Polls: बिहार विधानसभा में लगी विधायकों की लाइन
Rajya Sabha Election Voting: बिहार में दिलचस्प हुई जंग
Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने लगाया विधायकों को रिश्वत देने का आरोप
Rajya Sabha Polls Haryana: हरियाणा कांग्रेस के विधायक हिमाचल प्रदेश के कसौली भेजे गए
Rajya Sabha Election Bihar: बिहार में शनिवार को चला बैठकों का दौर
Odisha Rajya Sabha Election 2026: बीजेडी ने निलंबित विधायकों को दी चेतावनी
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज अपने अंतिम चरण में है. 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है. वोटिंग सुबह 9 बजे से जारी है और चार बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे.
जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) शामिल हैं. बिहार की 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर है. ओडिशा में भी 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार हैं. वहीं हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं.
3 राज्य, 11 राज्यसभा सीट… कैसे बिहार में फंसा एनडीए तो हरियाणा-ओडिशा में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस के कम से कम पांच विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया. राज्य में 12 साल के अंतराल के बाद राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं. इस बार चार सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो 2 अप्रैल को खाली होंगी. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पत्रकारों को बताया कि उनके तीन विधायकों- रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है. बीजेडी के बांकी विधायक देवी रंजन त्रिपाठी ने भी घोषणा की कि उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है. बीजेडी के एक अन्य विधायक सौविक बिस्वाल की पत्नी डॉ. अनन्या प्रियदर्शनी ने दावा किया कि उनके पति ने राय के पक्ष में मतदान किया था.
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है. इस चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके चार विधायकों ने वोट नहीं डाला. जानकारी के मुताबिक फैसल रहमान (राजद) ने मतदान नहीं किया, जबकि कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी अपना वोट नहीं डाला. इसके कारण महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रुक गया. वहीं एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया है. ऐसे में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है. अनुमान है कि उन्हें एनडीए के 38 वोट मिल सकते हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट मिलने की संभावना है. मतदान खत्म होने के बाद अब थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. (इनपुट- शशि भूषण)
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा. इस बीच एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है, जबकि महागठबंधन के विधायकों की संख्या 37 पर ही रुकी हुई है. जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के चार विधायक अब तक मतदान नहीं कर पाए हैं. इनमें फैसल रहमान (राजद) के अलावा कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल हैं. अगर महागठबंधन के ये चारों विधायक मतदान नहीं करते हैं तो यह कांग्रेस और आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जाएगा. ऐसी स्थिति में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार की जीत भी लगभग तय मानी जा रही है. (इनपुट- शशि भूषण)
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया. दूसरी ओर, विपक्षी महागठबंधन के 37 विधायकों ने मतदान किया. कांग्रेस के तीन विधायक और आरजेडी का एक विधायक अभी तक मतदान करने नहीं आए हैं.
बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के विधायकों की अनुपस्थिति के बीच नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमें इंतजार करना चाहिए. हम लगभग 6 वोट से कम थे. अगर सभी विपक्षी दलों के वोट जोड़ दिए जाएं तो कुल संख्या 41 होती है. अभी न तो नतीजे आए हैं और न ही मतदान पूरी तरह समाप्त हुआ है. आप नतीजों का इंतजार कीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा.’ (इनपुट: पीटीआई)
इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने राज्यसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है. आईएनएलडी के विधानसभा में दो विधायक हैं. जनभावना का हवाला देते हुए आईएनएलडी ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की. (इनपुट: कमलजीत संधू)
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ में मतदान जारी है. INLD ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं. 3 बजे INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला खुलासा करेंगे. अभी तक कुल 87 विधायकों ने मतदान किया है.
स्पीकर हरविंदर कल्याण, 2 INLD विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने मतदान नहीं किया है. (इनपुट- कमलजीत)
राज्यसभा चुनाव के बीच जेडीयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. 22 मार्च तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन किया जाएगा. 23 मार्च को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच होगी और24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे. एक से अधिक उम्मीदवार रहने पर 27 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा.जेडीयू सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे.नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है. (इनपुट- शशि भूषण)
ओडिशा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. सूत्रों के मुताबिक, तीन विधायकों ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला. इनके नाम रमेश जैना, दसरथो गोमागो और सोफिया फिरदौस ने क्रॉस वोटिंग की है. (इनपुट- राहुल गौतम)
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. एनडीए के सभी 202 विधायकों में वोट डाल दिया है. वहीं महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रुका है. महागठबंधन के चार विधायकों ने अपना वोट अब तक नहीं डाला है. कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने अपना वोट नहीं डाला है. राजद विधायक फैसल रहमान ने वोट नहीं डाला है. कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी अब तक वोट नहीं डाला है.
राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “NDA सभी पांच सीटें जीतेगा… यह विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ दबाव की राजनीति है, तो दूसरी तरफ वैचारिक लड़ाई. दबाव की इस लड़ाई में वे जितना दबाव झेल सकते हैं, झेलते हैं, और जब वे और नहीं झेल पाते, तो भाग खड़े होते हैं… तेजस्वी यादव को अपनी राजनीति और अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए…”
#WATCH | Patna: On Rajya Sabha elections, Bihar minister Ashok Chaudhary says, “The NDA will win all five seats… This is a battle of ideologies. On one side, there is the politics of pressure; on the other hand, there is ideological fight. In the battle of pressure, they take… pic.twitter.com/LcXhVJjeqP
राज्यसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली. HUM की विधायक दीपा मांझी और ज्योति मांझी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर में घुस गईं. दरअसल दोनों ने चैम्बर के आगे लगा बोर्ड नहीं देखा. दोनों महिला विधायकों को तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ जिसके बाद वे तेजस्वी के चेंबर से बाहर निकल गईं. दीपा मांझी जीतन राम मांझी की बहू हैं जबकि ज्योति मांझी जीतन राम मांझी की समधन हैं.
राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा, ‘मेरा आखिरी कार्यकाल है इसके बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे. मेरा बच्चा सब चुनाव लड़ेगा, मेरा बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा. नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे सब मंजूर है बीजेपी सीएम को भी एक्सेप्ट करेंगे. निशांत सीएम बनेगा तो निशांत को भी एक्सेप्ट करेंगे.’
कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का राज्यसभा चुनावों लेकर कहा, ‘बीजेपी हमेशा सारे हथकंडे अपनाती है ताकि वो लोकतंत्र को खत्म कर सके. कभी वो एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं. कभी पैसा का लालच देते है. इसके लिए ही तमाम पार्टियों को अपने विधायको को छुपाना पड़ता है. कांशीराम हमारे खिलाफ चुनाव लड़ते थे, ज़ाहिर है हम उन्हे पहले तो celebrate नही कर सकते थे लेकिन अब जब वो दुनिया में नहीं हैं और उन्होंने जीवनभर काम किया बहुजनों के लिए, इसलिए हम चाहते हैं कि उन्हें भारतरत्न मिले. इसका राजनीति से कोई मतलब नही है, ये सामाजिक सुधारों की तरफ एक कदम है.’
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान जारी है. एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत तय है वहीं दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार व बीजेपी नेता सतीश नांदल के बीच मुकाबला है. विधानसभा पहुंचने पर बीजेपी नेता व निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल ने कहा, ‘राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर मेरी जीत सुनिश्चित है. मैंने कांग्रेस विधायकों से यहां तक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से भी संपर्क साधा है. मैंने इनेलो के दो विधायकों को मेरे पक्ष में वोट करने की अपील की है. नतीजे आयेंगे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.’ (Inupt- कमलजीत संधू)
बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के दौरान पहली बार चुनी गईं लोकगायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने भी मतदान किया. विधानसभा पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया.
राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में भी मतदान जारी है. इस बीच कांग्रेस विधायक भी चंडीगढ़ स्थित विधानसभा में पहुंच गए हैं. विधानसभा पहुंचने के बाद कांग्रेस विधायक विक्ट्री साइन करते हुए फोटो खिंचाते हुए नजर आए हैं. (इनपुट- कमलजीत संधू)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच अहम खबर ये है कि बिहार कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं. इन विधायकों में कुछ का स्विच ऑफ हो गया है और कोई फोन नहीं उठा रहा है.
राज्यसभा चुनाव को लेकर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “हम 100% जीत का दावा करते हैं. हमारे उम्मीदवारों को 41 से ज़्यादा वोट मिलेंगे.. सरकार कई लोगों को सौदे की पेशकश कर रही थी. ये पेशकश सांप्रदायिक ताकतों की ओर से की जा रही थीं, लेकिन यहां हमारे पास ऐसे लोग हैं जो धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं…”
अब तक के एनडीए के 110 विधायकों ने वोट डाल दिया है वहीं महागठबंधन के 35 विधायकों ने वोट डाला है. ढाका विधानसभा से आरजेडी के विधायक फैसल रहमान भी वोट डालने नहीं पहुंचे है. एलजेपीआर, आरएलएम और HUM के विधायकों ने वोट डाला. (इनपुट-शशिभूषण)
दुलार चंद यादव हत्याकांड के आरोपी और जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं. माथे पर तिलक और चमकदार सफेद कमीज पहने हुए अनंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी हैं.
राज्यसभा चुनावों पर बिहार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा, “आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और NDA के सभी उम्मीदवार जीतेंगे…” RJD विधायकों को एक होटल में रखे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “उन्हें (RJD को) अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसीलिए वे ऐसा कर रहे हैं.”
राज्यसभा चुनाव पर बिहार के मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने कहा, “बिहार में एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार चुनाव जीतने जा रहे हैं… विपक्ष एकजुट नहीं है, उनके विधायकों को जबरन होटलों में बंद करके रखा गया है. हमें पूरा भरोसा है कि हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे… विपक्ष के कई विधायक भी हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करने जा रहे हैं. यह आपको नतीजों में देखने को मिलेगा…”
सभी 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और नतीजे 4 बजे घोषित किए जाएंगे. बिहार विधानसभा में तमाम विधायक पहुंच गए हैं और लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं. बिहार JDU के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, ‘NDA को बस औपचारिक रूप से जीत की घोषणा करनी है. 101% हमारी जीत पक्की है… विपक्ष चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले, वोटिंग NDA के पक्ष में ही हो रही है. सभी पांचों सीटें NDA के पक्ष में ही जाएंगी…’
#WATCH | Patna: On Rajya Sabha elections, Bihar JDU President Umesh Singh Kushwaha says, “NDA only has to formally declare victory. 101% our victory is certain… No matter what tactics the opposition resorts to, voting is happening in favour of the NDA. All five seats will be in… pic.twitter.com/DJkiTO9eeh
बिहार राज्यसभा चुनाव में एक सीट के लिए 41 वोटों की दरकार है. एनडीए (128 विधायक) के चार उम्मीदवार आसानी से जीत रहे हैं, लेकिन पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा और आरजेडी के अमरेंद्र सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है. आरजेडी को एआईएमआईएम के 5 और बसपा के 1 विधायक का समर्थन मिलने से उनका आंकड़ा 41 तक पहुंचता दिख रहा है, जिससे कुशवाहा की राह मुश्किल हो गई है. अब सबकी नजरें कांग्रेस विधायकों के रुख और संभावित ‘खेला’ पर टिकी हैं.
ओडिशा में राज्यसभा चुनावों से पहले क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोरापुट के सांसद सप्तगिरी उलका ने रविवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरु के एक होटल में ठहरे पार्टी विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की गई. उलका ने यह आरोप ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में लगाया.
राज्यसभा चुनावों से एक दिन पहले, हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों को, जो शिमला के पास कुफरी में दो रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सोलन जिले के कसौली भेज दिया गया. हरियाणा विधानसभा में 37 सदस्यों वाली कांग्रेस के पास अपने उम्मीदवार को एक सीट जिताने के लिए ज़रूरी संख्या बल मौजूद है लेकिन उसे क्रॉस वोटिंग का डर है.
बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले यानि शनिवार को जबरदस्त हलचल देखने को मिली और बैठकों का दौर जारी रहा. जहां NDA खेमे ने उन विधायकों के साथ बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने बैठक की तो वहीं RJD अपने इकलौते उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने में लगी रही.
विपक्षी पार्टी BJD ने रविवार शाम अपने दो निलंबित विधायकों से कहा कि वे राज्यसभा चुनावों में पार्टी लाइन के अनुसार ही वोट दें, वरना उनकी पार्टी की सदस्यता रद्द हो सकती है.पटकुरा के विधायक अरविंद महापात्रा और चंपुआ के विधायक सनातन महाकुड को 15 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में BJD से निलंबित कर दिया गया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू