—विज्ञापन—
Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन का पर्व सावन माह की पूर्णिमान पर मनाया जाता है। यह पर्व भाई और बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक माना जाता है। साल 2025 में यह पर्व आज 9 अगस्त दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। इस बार सूर्योदय से पहले ही भद्रा की समाप्ति है। इस कारण भद्रा का साया इस बार रक्षा बंधन पर्व पर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में आज का पूरा दिन राखी का पर्व मनाने के लिए उत्तम है। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे कइयों शुभ योग भी पड़ रहे हैं।
आज सुबह 4 बजकर 22 मिनट से राखियां बांधी जा सकती हैं। यह पूर्णिमा श्रवण नक्षत्र से युक्त है। इस कारण यह काफी शुभ रहेगी। यह अत्यंत ही मंगलकारी और फलदायक रहेगा। शुभ मुहूर्त की शुरुआत सुबह 5 बजकर 47 मिनट से होगी। यह 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। हालांकि शाम को 7 बजकर 06 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त में भी आप राखी बांध सकते हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वालों को राखी बांधी और उन्हें मिठाई भी खिलाई.
3.46 बजे यमगण्ड काल की समाप्ति हो चुकी है। अब फिर से राखी का शुभ महूर्त शुरू हो गया है। इस दौरान आप अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।
2 बजकर 6 मिनट पर यमगण्ड योग की शुरुआत हो चुकी है। यह योग 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इस दौरान राखी बांधने से बचना ही उत्तम रहेगा। इसके बाद आप राखी बांध सकते हैं।
साल 2025 के भाद्रपद माह की शुरुआत हो चुकी है। दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर सावन माह के अंत से ही भाद्रपद माह की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण और गणेश जी को समर्पित होता है। इस महीने में ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पड़ती है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ‘जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरा देश गर्व महसूस करता है। ऐसे ही हमारी सभी बहनों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और देश का हर एक नागरिक देश पर कोई आंच आई तो मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।’
#watch दिल्ली: रक्षा बंधन त्योहार पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं… ये भाई बहनों का अटूट बंधन इस देश की ताकत है। जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा देश गर्व महसूस करता है कि हमारे जावनों ने… pic.twitter.com/7GiMuSTuW7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2025
#watch दिल्ली: रक्षा बंधन त्योहार पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं… ये भाई बहनों का अटूट बंधन इस देश की ताकत है। जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा देश गर्व महसूस करता है कि हमारे जावनों ने… pic.twitter.com/7GiMuSTuW7
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने दफ्तर में बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। राजनाथ सिंह ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।
#watch दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर रक्षा बंधन मनाया। महिलाओं और बच्चियों ने उन्हें राखी बांधी। pic.twitter.com/tvVGQvryIr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2025
#watch दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर रक्षा बंधन मनाया। महिलाओं और बच्चियों ने उन्हें राखी बांधी। pic.twitter.com/tvVGQvryIr
आज पूरा देश रक्षाबंधन का पर्व मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास 7LKM पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 LKM पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन 2025 मनाया। pic.twitter.com/TWNiA4sbjv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 LKM पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन 2025 मनाया। pic.twitter.com/TWNiA4sbjv
सावन की पूर्णिमा 1 बजकर 24 मिनट पर खत्म हो रही है और इसके बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि आप आज पूरे दिन राखी बांध सकते हैं।
रक्षाबंधन की शाम 7 बजकर 6 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा। इस कारण शाम को आप इस समय पर राखी बांध सकते हैं। इसके साथ ही शाम 8 बजकर 10 मिनट तक भी आप राखी बांध सकते हैं।
आज रक्षाबंधन पर किसी भी समय पर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप करने से आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही आपके अधूरे काम भी पूरे होंगे। आइए जानते हैं कि आप राशि के अनुसार किन मंत्रों का जाप करें?
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार कर लें मंत्रों का जाप, खुल जाएगा भाग्य
रक्षा बंधन के शुभ दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ व्यक्ति को विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर-परिवार में खुशियों का वास भी होता है।
राखी कब तक पहननी चाहिए? शास्त्रों में इसे लेकर कोई कड़े नियम नहीं हैं। लेकिन धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि राखी को 24 घंटे तक बांधकर जरूर रखना चाहिए। 24 घंटे के बाद किसी भी शुभ मुहूर्त में आप राखी को उतार सकते हैं।
रक्षा बंधन के शुभ दिन भगवान शिव की आरती करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे भोलेबाबा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली, धन और वैभव का वास होता है।
रक्षा बंधन के शुभ दिन घर के 5 कोनों में घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ बहनों के जीवन में खुशियों का वास होता है बल्कि भाई के लिए उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं। इसलिए आज शाम अपने घर के मंदिर, किचन, मुख्य द्वार और तिजोरी के पास घी का एक दीपक जलाएं। साथ ही तुलसी के पौधे के पास विष्णु का नाम लेते हुए दीप जलाएं।
महाकाल नगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बाबा का अभिषेक किया गया है। साथ ही भस्म आरती हुई और उनका श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को विशेष राखी बांधी गई और सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
#ujjain: महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार भव्य भस्म आरती के साथ शुरू।मंदिर में भगवान का अभिषेक, भस्म आरती और श्रृंगार हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।#madhyapradesh #rakshabandhan #mahakaleshwar #mahakal pic.twitter.com/bbopENblAv
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) August 9, 2025
#ujjain: महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार भव्य भस्म आरती के साथ शुरू।मंदिर में भगवान का अभिषेक, भस्म आरती और श्रृंगार हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।#madhyapradesh #rakshabandhan #mahakaleshwar #mahakal pic.twitter.com/bbopENblAv
द्रिक पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन के पावन दिन आज सूर्य देव कर्क राशि में, चंद्र देव मकर राशि में, बुध देव कर्क राशि में, शुक्र देव मिथुन राशि में, मंगल देव कन्या राशि में, गुरु देव मिथुन राशि में और शनि देव मीन राशि में रहेंगे। जबकि कुंभ राशि में राहु ग्रह और सिंह राशि में केतु ग्रह के मौजूद होने के योग हैं।
रक्षा बंधन के इतिहास से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। भविष्य पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार, एक बार दानवों और देवों के बीच युद्ध छिड़ गया था, जिसमें दानवों का पगड़ा भारी था। ये देख इंद्र देव चिंतित होकर बृहस्पति देव के पास पहुंचे। बृहस्पति जी ने मंत्र-शक्ति से पवित्र एक धागा इंद्र देव को दिया और उसे उनकी पत्नी से सावन पूर्णिमा के दिन कलाई पर बंधवाने को कहा। इंद्र देव की पत्नी ने उनकी कलाई पर वो धागा बांधा, जिसके बाद वो युद्ध लड़ने गए और जीत हासिल की। माना जाता है कि उस समय सृष्टि में पहली बार किसी पत्नी ने अपने पति को रक्षासूत्र बांधा था।
महाभारत पुराण में वर्णित एक कथा के मुताबिक, कृष्ण जी ने जब सुदर्शन चक्र से राजा शिशुपाल का वध किया था तो उनकी उंगली से खून बहने लगा था। कृष्ण जी की उंगली से बहते खून को देख देवी द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा उनकी उंगली पर बांध दिया, जिसके बदले में भगवान ने देवी द्रौपदी को हर संकट से बचाने का वचन दिया। कहा जाता है कि इसी के बाद से बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने लगीं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाई की कलाई पर राखी बांधते समय तीन गांठ बांधना शुभ होता है। तीनों गांठों का अपना महत्व है। पहली गांठ सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी को समर्पित होती है। साथ ही इसे नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जबकि दूसरी गांठ सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित है। साथ ही ये भाई की सुरक्षा, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से जुड़ी होती है। वहीं तीसरी गांठ को बुरी शक्तियों से रक्षा और मोक्ष की ओर मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता है, जो कि शिव जी को समर्पित है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 9 अगस्त 2025 को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है। साल 2025 में केवल 2 बार चंद्र ग्रहण लगेगा। पहला ग्रहण 14 मार्च को लग चुका है, जिसके बाद 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा।
“येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥”
इस मंत्र का अर्थ है जिस रक्षासूत्र से राजा बलि को बांधा गया था, उसी से आज मैं आपको बांध रही हूं। ये रक्षासूत्र सदा आपकी रक्षा करेगा।
भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद उसे एक नारियल जरूर देना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे उनका हाथ कभी खाली नहीं रहता है बल्कि तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
आज सूर्योदय होने से पहले ही भद्रा काल समाप्त हो गया, जिस कारण 9 अगस्त को भद्रा नहीं लग रही है। लेकिन आज राहु काल, आडल योग, गुलिक काल, यमगण्ड, दुर्मुहूर्त और वर्ज्य का मुहूर्त है, जिस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है।
आज सुबह में 09:07 से 10:47 तक राहु काल और दोपहर 02:23 से लेकर अगले दिन की सुबह 05:48 मिनट तक आडल योग है। वहीं, प्रात: काल 05:47 से सुबह 07:27 मिनट तक गुलिक काल, शाम में 06:18 से 07:52 मिनट तक वर्ज्य और दोपहर 02:06 से दोपहर 03:46 मिनट तक यमगण्ड है। बता दें कि 09 अगस्त को दुर्मुहूर्त भी है, जो सुबह में 05:47 से 07:34 तक रहेगा।
जब भी आप अपनी बहन से राखी बांधवाएं तो जिस हाथ में राखी बंध रही है उसकी मुट्ठी को बंद रखें जबकि दूसरा हाथ अपने सिर पर रखें। इससे आपको अपनी बहन का विशेष आशीर्वाद मिलेगा और कभी भी धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रक्षा बंधन के पावन दिन आज सौभाग्य योग और शोभन योग का महासंयोग बन रहा है, जिससे मेष राशि, कर्क राशि और कुंभ राशि के लोगों को लाभ होने की संभावना है। जहां कुछ लोगों को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी, वहीं कई लोग घर की परेशानियां से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा कुछ लोगों की सेहत में सुधार होने के भी प्रबल योग हैं।
जिन लोगों की अपनी सगी बहन नहीं है, वो चचेरी बहन, ममेरी बहन, मुंह बोली बहन, फूफेरी बहन, मां, बुआ, मौसी, मामी, चाची और ताईजी से राखी बंधवा सकते हैं। वहीं जो लोग घर से दूर रहते हैं, वो किसी दोस्त से राखी बंधवा सकते हैं। यदि कोई दोस्त भी नहीं तो ऐसी परिस्थिति में आप किसी मंदिर के पुरोहित या गुरु से राखी बंधवा सकते हैं।
आज 9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। इन 7 घंटे 37 मिनट के बीच कभी भी आप अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।
भाई की कलाई में राखी बांधने से पहले आप भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही घर के देवताओं और देवियों को भी राखी बांधें। श्रीकृष्ण को भी राखी बांधें। इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांधें। राखी में तीन गांठ जरूर लगाएं। राखी से पहले तिलक लगाएं, फिर राखी बांधें और इसके बाद मिठाई खिलाएं। राखी बांधते समय अपना सिर ढककर रखें और भाई के सिर पर भी रूमाल रखें।
इस दिन सुबह 7 बजकर 27 से सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक शुभ उत्तम मुहूर्त है। इसके साथ ही लाभ दोपहर 2 बजकर 6 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट तक है। अमृत दोपहर 3 बजकर 46 से 5 बजकर 26 तक है। लाभ शाम 7 बजकर 6 मिनट तक 8 बजकर 26 मिनट तक है। शुभ फिर रात में 9 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। इससे भाई और बहन के रिश्ते में खटास उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही आपको इससे गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बच्चों ने राखी बांधी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को गिफ्ट्स और चॉकलेट्स भी दी। वहीं, एक बच्ची की जिद पर उन्होंने और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिठाई भी खाई।
"ये दृश्य किसी अन्य मुख्यमंत्री के कार्यकाल में न देखने को मिला है और न ही मिलेगा" 🥰एक मासूम बहन CM योगी को मिठाई खिलाने की जिद पर अड़ गए और फिर मुख्यमंत्री योगी बेबस हो गए…!!#yogiadityanath #rakshabandhan2025 pic.twitter.com/ZO6MCF7rOw
— Hemendra Tripathi 🇮🇳 (@hemendra_tri) August 8, 2025
"ये दृश्य किसी अन्य मुख्यमंत्री के कार्यकाल में न देखने को मिला है और न ही मिलेगा" 🥰एक मासूम बहन CM योगी को मिठाई खिलाने की जिद पर अड़ गए और फिर मुख्यमंत्री योगी बेबस हो गए…!!#yogiadityanath #rakshabandhan2025 pic.twitter.com/ZO6MCF7rOw
9 अगस्त को राहुकाल सुबह 9 बजक 7 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। राहुकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। राहुकाल में राखी ही नहीं कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। हालांकि 5 बजकर 47 से शाम 2 बजकर 23 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसमें राखी बांध तो सकते हैं, फिर भी इस बीच पड़ने वाले राहुकाल को अवॉइड ही करें।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in