साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी सादगी और किरदारों के लिए फेमस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। वहीं, अब वे अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। पढ़ते हैं पूरी डिटेल…
साई पल्लवी साउथ के बाद अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनकी पहली हिंदी फिल्म एक दिन 1 मई को रिलीज होगी। इस मूवी में उनके लीड हीरो आमिर खान के बेटे जुनैद खान हैं। इसके डायरेक्टर सुनील पांडे हैं।
ये भी पढ़ें… Ramayana Teaser में बिना चेहरा दिखाए छा गया रावण, आखिर कौन निभा रहा ये दमदार रोल?
साई पल्लवी डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 में भी नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। बता दें कि ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज होगी।
साई पल्लवी फिल्म रामायण पार्ट 2 में नजर आएंगी। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की ये फिल्म 2027 की दिवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इस मूवी की शूटिंग जारी है।
साई पल्लवी सुपरस्टार धनुष के साथ फिल्म D55 में भी नजर आएंगी। फिलहाल इस मूवी का टाइटल रिवील नहीं किया गया है। इसकी शूटिंग अभी जारी है और ये 2027 में रिलीज होगी।
साई पल्लवी डायरेक्टर मणिरत्नम की एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभी डिटेल सामने नहीं आई है। मूवी का टाइटल जल्दी अनाउंस किया जाएगा। ये 2027 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें… इतना आलीशान है RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे का घर, 7 PHOTOS में देखें स्टाइल और क्लास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।