Ramnagar News: रामनगर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से ताला तोड़कर प्रिंटर और मोटर चोरी कर चोर फरार हो गए. यहीं वजह है कि सहायक प्रबंधक की शिकायत पर रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गईं है. शिकायत के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है.
पश्चिम चम्पारण जिला के रामनगर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से ताला तोड़कर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
लिहाजा, सहायक गोदाम प्रबंधक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. शिकायत के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है.
दरअसल, रामनगर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से ताला तोड़कर प्रिंटर और मोटर चोरी कर चोर फरार हो गए. यहीं वजह है कि सहायक प्रबंधक की शिकायत पर रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गईं है.
बताया जा रहा है कि इसके पहले भी गोदाम के बगल में स्थित किसान भवन में भी चोरी हो चुकी है, लेकिन अबतक चोरों को पकड़ने पुलिस को सफलता नहीं मिली है.
बता दें कि रामनगर में इस सरकारी गोदाम में अंचल गार्ड के रहते और ड्यूटी में तैनाती होने के बावजूद इस चोरी की घटना से कई सवाल सिस्टम और व्यवस्था पर उठने लगे हैं, जिसका जवाब मिलना अभी बाकी है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.