Rashifal 22 April 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, खुशियों भरा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें 22 अप्रैल का राशिफल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Rashifal 22 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. अतिगण्ड और सुकर्मा योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?
मेष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित होगा.
वृषभ राशि के लोगों को निवेश करने से आर्थिक लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है. कारोबारी व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं.
आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं. साझेदारी में काम करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कोई आपका फायदा उठा सकता है.
कर्क राशि वालों को किसी कारण से तनाव हो सकता है. आप धन की बचत करने की कोशिश करेंगे लेकिन असमर्थ रहेंगे. आप काम से आराम लेकर जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.
सिंह राशि वालों को ऐसे लोगों से दूर रहना होगा जो पैसे उधार लेते हैं. इसके बाद वापस नहीं देते हैं. किसी को उधार देने से बचें. कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर फैसला लें.
आप फिजूलखर्ची से बचें ऐसा करने से धन आपके काम आएगा. आप मेहनत करें मेहनत का फल जरूर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
तनाव के कारण तुला राशि वालों का दिन बुरा बीतेगा. कामकाज में बदलाव के कारण आपको लाभ होगा. जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि के लोगों को ऐसे लोगों से दूर रहना होगा जो धन और समय को बर्बाद करते हैं. आपको अचानक से खुशखबरी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा.
आपके लिए दिन आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा. पैसों की कमी के कारण आपको कोई काम बीच में अटक सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए मुश्किल भरा समय रहेगा. रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.
मकर राशि वालों को माता के पक्ष से धनलाभ हो सकता है. जीवनसाथी के कारण मन थोड़ा उदास हो सकता है. रिश्ते में तनाव के कारण नजदीकियां आ सकती हैं. आपको प्रेमी की बात सुननी होगी.
कोई आपसे उधार मांगता है तो उसे नजरअंदाज करें. उधारी देने के कारण आपका पैसा डूब सकता है. बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए मेहनत करने की जरूरत है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी अच्छी बीतेगी.
मीन राशि वालों को मेहनत करने की जरूरत है. आपसे कोई प्यार का इजहार कर सकता है. आप व्यस्त दिन के बाद भी अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email – aman@bagconvergence.in X Account – MrAman0501
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News