Rashifal 23 February 2026: आज 23 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें सोमवार का राशिफल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Rashifal 23 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि रहेगी. साथ ही मंगल ग्रह का कुंभ राशि और चंद्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर हो रहा है. चलिए अब जानते हैं 23 फरवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि (Aries)- ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, जिसकी वजह से समय पर काम पूरा हो जाएगा. धन लाभ होने के भी 23 फरवरी 2026 को योग हैं, लेकिन निवेश करने से बचें.
वृषभ राशि (Taurus)- कामकाजी लोगों को नई संपत्ति खरीदने का शानदार मौका मिलेगा. यदि आप किसी से रिश्ता जोड़ने की सोच रहे हैं तो कदम उठाना इस वक्त ठीक रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)- त्वचा से जुड़ी समस्याओं से युवाओं को कुछ समय के लिए राहत मिलेगी. इसके अलावा मेंटल हेल्थ में सुधार होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति 23 फरवरी 2026 को ठीक नहीं रहेगी.
कर्क राशि (Cancer)- घर में चल रहे क्लेश का कुछ समय के लिए अंत होगा. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास 23 फरवरी 2026 को सफल होंगे. इसके अलावा घर के मुखिया की तबीयत ठीक होगी.
सिंह राशि (Leo)- किसी बाहरी इंसान पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित होगा. यदि आपने किसी संपत्ति में निवेश कर रखा है तो वहां से लाभ होने की संभावना है. लव लाइफ के नजरिए से ये दिन ठीक रहेगा.
कन्या राशि (Virgo)- घरवालों का साथ मिलने से मुश्किल समय को आप आसानी से पार कर लेंगे. इसके अलावा अपनी सेहत पर ध्यान देंगे और खुश रहने का निर्णय लेंगे. हालांकि, आर्थिक स्थिति 23 फरवरी 2026 को ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी.
तुला राशि (Libra)- सोच-समझकर लिए गए कारोबारी फैसले लाभ पहुंचाएंगे. अगर आप नई संपत्ति या किसी और जगह निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)- बीमारियों से छुटकारा मिलने के कारण तरोताजा महसूस करेंगे. रिश्ता जोड़ने का फैसला करना इस वक्त बहुत अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति में गिरावट आ रही है तो वक्त बदलेगा.
धनु राशि (Sagittarius)- भाग्य का साथ मिलने से बुरा समय खत्म हो जाएगा. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास 23 फरवरी 2026 को सफल होंगे. सोमवार को लव लाइफ में चल रहे तनाव से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.
मकर राशि (Capricorn)- पिता की सेहत में सुधार होने से युवाओं को मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही भागदौड़ कम करनी पड़ेगी. आर्थिक स्थिति और लव लाइफ की बात करें तो उसे लेकर 23 फरवरी 2026 को तनाव नहीं रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)- सोचे हुए कार्य के समय पर होने से मानसिक शांति मिलेगी. जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उन्हें अपने जीवनसाथी को करीब से जानने का मौका मिलेगा. बच्चों की प्लानिंग करना इस समय आपके लिए ठीक रहेगा.
मीन राशि (Pisces)- घर में यदि मरम्मत का काम चल रहा है तो धन अधिक खर्च हो सकता है. इसके अलावा दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी. ऐसे में थकान और कमजोरी रहना भी लाजमी है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News