—विज्ञापन—
Rashifal 4 March 2026: आज 4 मार्च 2026, दिन बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से ही चैत्र माह की शुरुआत हो रही है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है, दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? यहां पढ़ें 4 मार्च 2026 का राशिफल.
मेष राशि (Aries) – मेष राशि वालों का जीवनसाथी की सेहत पर धन खर्च हो सकता है. आपको इसको लेकर चिंता हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.
वृषभ राशि (Taurus) – आपका समय मेहमान के साथ गुजरेगा. प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात हो सकती है. आप घरवालों को समय दें. जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा होगा.
मिथुन राशि (Gemini) – मिथुन राशि के लोगों को सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ खाली समय बिता सकते हैं. आपका दिन अच्छा बीतेगा.
कर्क राशि (Cancer) – कर्क राशि के लोगों की कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है. इसके कारण तनाव हो सकता है. जीवनसाथी का रुख सख्त हो सकता है.
सिंह राशि (Leo) – आप अपनी पीने की बुरी आदत को छोड़ देते हैं. यह सेहत के लिए दुश्मन होती है. निवेश से आपका फायदा होगा. जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.
कन्या राशि (Virgo) – पार्टनर की सेहत खराब होने से इसका बुरा असर हो सकता है. आपकी आर्थिक परेशानियां धनलाभ होने से दूर हो सकती हैं. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
तुला राशि (Libra) – तुला राशि वालों का व्यक्तित्व महकेगा. आपको घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. जीवनसाथी आपकी तारीफ करेगा इससे आपका मन खुश होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio) – आपको सेहत सुधारने पर ध्यान देना होगा. कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको जीत मिल सकती है. आपको पार्टनर आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएगा.
धनु राशि (Sagittarius) – धनु राशि के जातकों को सेहत का साथ मिलेगा. आपका धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है बजट प्लान करने की जरूरत है.
मकर राशि (Capricorn) – परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने से आपका खर्च बढ़ सकता है. यात्रा के दौरान सभी सामान का ध्यान रखें. वैवाहिक लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius) – कुंभ राशि के लोगों को माता-पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा. आप भाई-बहन के साथ समय बिताएं. जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकता है.
मीन राशि (Pisces) – मीन राशि वाले लोग दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. आप फालतू के काम में अपना समय बर्बाद न करें. आप पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in