—विज्ञापन—
Rashifal 8 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 फरवरी 2026 को भानु सप्तमी और शबरी जयंती है. साथ ही गण्ड योग, वृद्धि योग, विडाल योग और रवि योग का संयोग बन रहा है. हालांकि, किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं हो रहा है. चलिए अब जानते हैं 8 फरवरी 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.
मेष राशि:- स्वास्थ्य के खराब होने से गुस्सा अधिक आएगा. इसके अलावा जल्दबाजी में किए गए काम से हानि होगी और किसी करीबी इंसान की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा.
वृषभ राशि:- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो 8 फरवरी 2026 को कमजोर रहेगी.
मिथुन राशि:- किसी अशुभ समाचार के मिलने से तनाव में रहेंगे. सेहत की बात करें तो उसे लेकर भी संतुष्ट नहीं रहने की संभावना है. हालांकि, आर्थिक नुकसान का सामना आपको रविवार के दिन नहीं करना पड़ेगा.
कर्क राशि:- दिन की शुरुआत में आपके लिए किसी रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आएगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा अटके हुए पेपर्स की प्राप्ति होगी.
सिंह राशि:- यदि अभी तक आपको अपना कोई कीमती सामान नहीं मिला है तो उसके मिलने की संभावना है. इसके अलावा आर्थिक लाभ होने से कर्ज समय पर चुका पाएंगे. रिश्तों की बात करें तो उसमें 8 फरवरी 2026 को मजबूती देखने को मिलेगी.
कन्या राशि:- जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें जीवनसाथी से किसी कारण दूर जाना पड़ेगा. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. सेहत को लेकर 8 फरवरी 2026 को परेशान नहीं रहेंगे.
तुला राशि:- किसी खास दोस्त से आभूषण की प्राप्ति होगी, जिससे मन खुश रहेगा. इसके अलावा घर का वातावरण शांतिमय रहेगा. किसी कीमती चीज की खरीदारी करने के लिए 8 फरवरी 2026 का दिन शुभ है.
वृश्चिक राशि:- सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता आएगा. उम्मीद है कि आप और आपके घर वाले इस रिश्ते के लिए मान जाएंगे. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास सफल होंगे. इसके अलावा बिना मेहनत किए जरूरी पेपर्स की प्राप्ति होगी.
धनु राशि:- दिन की शुरुआत में कोई कीमती चीज खो सकती है. इसके अलावा आपको पूर्व में की गई किसी गलती के कारण अपने ही परिवार वालों के सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा. रविवार के दिन खर्चों में भी आपको कमी देखने को नहीं मिलेगी.
मकर राशि:- नए कार्यों की शुरुआत के लिए 8 फरवरी 2026 का दिन शुभ है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ अच्छा समय बिताएंगे. इसके अलावा आर्थिक लाभ होने के भी रविवार को प्रबल योग हैं.
कुंभ राशि:- जीवनसाथी को आपकी किसी गलती के बारे में पता चलेगा, जिस कारण वह आपसे बहुत नाराज होंगे. इसके अलावा आपका बहुत बड़ा एक्सीडेंट हो सकता है. किसी कीमती सामान के चोरी होने के भी 8 फरवरी 2026 को योग हैं.
मीन राशि:- नया रिश्ता जोड़ने के लिए यह दिन शुभ नहीं है. आपकी किसी गलती का आपके घर वालों को पता चल सकता है. आर्थिक स्थिति में भी 8 फरवरी 2026 को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (Photo Credit- Social Media)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in