Feedback
एक हुए विजय-रश्मिका, पैप्स को बांटी मिठाई
Rashmika-Vijay Udaipur Wedding:पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका
K-ड्रामा थीम और गंगनम स्टाइल डांस
कौन था रश्मिका का पहला प्यार?
Rashmika Vijay Udaipur Wedding: हल्दी में दिखा होली का खुमार
Rashmika Mandanna News: रश्मिका की फैमिली ने निभाई खास रस्म
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding News: इस आलीशान होटल में हो रही शादी
रश्मिका ने बचपन में देखी तंगी
कौन हैं रश्मिका के पिता?
Vijay Deverakonda Wedding News: रश्मिका को मिली खास अमानत
कौन है रश्मिका मंदाना की बहन?
Vijay Rashmika Wedding: कैसे शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी?
Vijay Deverakonda News: शादी में कौन बनेंगे मेहमान?
संगीत में जमकर थिरके विजय-रश्मिका
Rashmika Vijay Udaipur Wedding: संगीत में रश्मिका ने किया डांस
पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को इंटीमेट रखा गया है. करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बने हैं. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होंगे.
फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी. इसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज किया. विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू पर जमकर प्यार बरसाया.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की टीम ने पैप्स को शादी की मिठाई बांटी. वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को भी मिठाई दी गई. कपल की टीम ने सभी का दुआएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि शादी बेहद खूबसूरती के साथ संपन्न हुई. कपल और उनका परिवार काफी खुश है.
बधाई हो! विजय-रश्मिका की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं. अब वो ऑफिशियली मैरिड हैं. तेलुगू रिवाजों से कपल की शादी हुई. सुबह 8 बजे शादी का शुभ मुहूर्त था. शाम के वक्त रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी की रस्में होंगी.
इंडिया टुडे को सूत्रों ने बताया कि प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत K-ड्रामा थीम पर हुई. क्योंकि रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है. इवेंट में K-ड्रामा थीम वाला केक था. विजय का सरप्राइज़ डांस सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा. विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस किया. फिर अंताक्षरी खेली गई. रूल ये था कि इसमें बॉलीवुड गानों की बजाय सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे. मेहमान दो टीमों में बंटे. जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर मिला.
रश्मिका मंदाना अब भले ही विजय की दुल्हन बनने वाली हैं. लेकिन एक वक्त वो एक्टर रक्षित शेट्टी के प्यार में थीं. वे फिल्म के सेट पर मिले, दोस्त बने, और फिर डेटिंग शुरू की. 2017 में उन्होंने सगाई की. लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था. सगाई टूटने के सालों बाद रश्मिका को विजय से प्यार हुआ. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट ही रखा. शादी से ठीक पहले उन्होंने अपना रिश्ता कंफर्म किया.
25 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी की रस्म निभाई गई. रश्मिका-विजय ने इंस्टा स्टोरी पर जश्न की झलक दिखाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. सबने हल्दी की होली खेली. ढेर सारी मस्ती और फन हुआ.
everything about their wedding functions decor is so cute and aesthetic 🥹🫶🏻 pic.twitter.com/S1Wkst8O5z
सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के परिवार ने परंपरा निभाते हुए विजय देवरकोंडा की फैमिली को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए. ये शादी के फंक्शन की एक रस्म है, जिसे निभाया गया.
विजय और रश्मिका ने डेस्टिनेशन वेडिंग के वेन्यू के रूप में उदयपुर के ‘द मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स को चुना है. अरावली रेंज के बीच बसा हुआ, उदयपुर शहर से थोड़ा बाहर यह हिलटॉप रिजॉर्ट नेचर और लग्जरी का शानदार मिश्रण पेश करता है. यह जगह पहाड़ियों और हरियाली से घिरी हुई है, जो शहर की भागदौड़ से दूर शांतिभरा एहसास देती है. देखें वीडियो….
A post shared by Mementos By ITC Hotels- Ekaaya Udaipur (@mementosbyitchotels_udaipur)
रश्मिका मंदाना आज करोड़ों में कमाई करती हैं. लेकिन उनके परिवार के हालात हमेशा से ऐसे नहीं थे. एक वक्त वो भी था, जब रश्मिका का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. तब एक्ट्रेस छोटी थीं. एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि एक वक्त उनका परिवार फाइनेंसियल क्राइसेस से स्ट्रगल कर रहा था. घर ढूंढ़ने और किराया देने में उन्हें दिक्कत हो रही थी. उनके हालात इतने बिगड़ गए थे कि रश्मिका के पेरेंट्स बेटी को खिलौने तक खरीदकर नहीं दे पा रहे थे. तब एक्ट्रेस बोर्डिंग स्कूल में थीं.
रश्मिका के पिता मदन मंदाना पेशे से एंटरप्रन्योर हैं. उनका कर्नाटक के Virajpet में एक कॉफी एस्टेट है. इसके अलावा वो एक फंक्शन हॉल के भी मालिक हैं. एक्ट्रेस की मां सुमन मंदाना हाउस वाइफ हैं. रश्मिका की एक छोटी बहन भी है. जो उम्र में रश्मिका से काफी छोटी है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की मां ने पारंपरिक रस्म निभाते हुए रश्मिका को खानदानी हीरलूम चूड़ियां भेंट कीं. ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है. बताया जा रहा है कि इस खास पल के दौरान माहौल इमोशनल था.
रश्मिका की 14 साल की बहन शिमन के बारे में कम ही लोग जानते हैं. रश्मिका अपनी बहन को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. दोनों बहनों की उम्र में बड़ा फर्क है. रश्मिका ने 2025 में Nod मैगजीन से बातचीत में बताया था कि वो अपने ऑफ डे पर अक्सर रो पड़ती हैं, क्योंकि वो अपनी बहन शिमन के साथ वक्त नहीं बिता पातीं. उन्होंने कहा था- मेरी एक बहन है, जो मुझसे 16 साल छोटी है. वो अब लगभग 13 साल की है. पिछले आठ सालों में मैं उसे बड़ा होते नहीं देख पाई. वो अब लगभग मेरी हाइट की हो गई है, लेकिन मैं उसकी ये जर्नी देख ही नहीं पाई. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके माता-पिता ने उनकी छोटी बहन को हमेशा स्टारडम से दूर रखा.
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी. उनकी साथ में पहली फिल्म गीता गोविंदम थी. इसके बाद 2019 में उन्होंने डियर कॉमरेड में साथ काम किया था. फिल्म के सेट पर पहले दोस्ती हुई. फिर रोमांस शुरू हुआ. कपल ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी. शादी के चंद दिन पहले ही उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर इसे ‘विरोश की शादी’ टैग दिया.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी वैसे तो इंटीमेट है. लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े उनके कुछ करीबी लोगों की लिस्ट सामने आई है. इसमें डायरेक्टर-एक्टर थारुन भास्कर, राहुल रवींद्रन, ईशा रब्बा, और आशिका रंगनाथ, स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा, संदीप रेड्डी वंगा का नाम शामिल है. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लेटर लिखकर होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए आशीर्वाद भेजा.
रश्मिका-विजय ने संगीत में अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ पूरी रात डांस किया. कपल की पर्सनल प्लेलिस्ट पर सभी थिरके. फिल्म गीता गोविंदम, डियर कोमरेड के गाने चलाए गए. संगीत में फुलऑन मस्ती हुई.
बीती रात उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत नाइट थी. सोशल मीडिया पर कपल की हल्की सी झलक देखने को मिली है. तस्वीरों में रश्मिका अपने होने वाले पति विजय का हाथ थामे नजर आ रही हैं. खबरें हैं एक्ट्रेस ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय को सरप्राइज किया. कपल ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया. उनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी.
A post shared by TheGossipgully.com (@gossipgully)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू