Raxaul News: रक्सौल जंक्शन या 'तबेला'? ए-ग्रेड स्टेशन पर आवारा पशुओं का कब्जा, भारतीय रेलवे के दावों की खुली पोल! – Zee News

Raxaul News: भारतीय रेलवे जहां यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का दावा करती है. वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महत्वपूर्ण रक्सौल जंक्शन से सामने आई तस्वीरें इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही हैं.
ए-ग्रेड का दर्जा प्राप्त रक्सौल स्टेशन इन दिनों आवारा पशुओं के आतंक से जूझ रहा है. रेलवे की तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे इस स्थिति के सामने पूरी तरह विफल प्रतीत होते हैं.
रक्सौल जंक्शन पर यात्रा करना किसी जोखिम से कम नहीं है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर प्रतीक्षालय तक, हर जगह आवारा कुत्तों और सांड़ों का साम्राज्य है. टिकट काउंटर से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक, ये पशु बेखौफ घूमते नज़र आते हैं. मानो यह कोई रेलवे जंक्शन नहीं बल्कि उनका अपना ठिकाना हो.
प्लेटफॉर्म पर आवारा सांड़ और कुत्ते ऐसे चहलकदमी करते हैं, जैसे उन्हें किसी का डर न हो. भीड़भाड़ वाले इस सीमावर्ती स्टेशन पर अक्सर ये पशु यात्रियों के सामान को खींचकर खाने लगते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा पैदा होता है.
इस गंभीर स्थिति पर रेल यात्री परामर्श दात्री समिति के सदस्य अरुण कुमार ने गहरी चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि यदि ये आवारा पशु या कुत्ते यात्रियों पर हमला करते हैं, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी.
वहीं, एक अन्य यात्री सह समाजसेवी रंजीत सिंह का कहना है कि रक्सौल स्टेशन से यात्रा करना अब सुरक्षित नहीं रहा है. रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा के नाम पर कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे यात्रियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.
रिपोर्ट: पंकज कुमार
ट्रेन्डिंग फोटोज़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News