RCB को IPL 2026 से पहले लगा जोर का झटका, शुरुआती दो मैचों से बाहर हुआ टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
RCB in Trouble: IPL 2026 की शुरुआत में अब मात्र 10 दिन बाकी हैं. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. सालों के इंतजार के बाद RCB ने आखिरकार 2025 में IPL का खिताब अपने नाम किया था. उनकी जीत में जोश हेजलवुड का काफी बड़ा किरदार रहा था. अब अगले सीजन की शुरुआत से पहले RCB के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. उनका ये स्टार तेज गेंदबाज शुरुआती मैच मिस कर सकता है.
IPL 2026 की शुरुआत RCB को जोश हेजलवुड के बिना करनी पड़ेगी. चोटिल होने के कारण कई महीनों से हेजलवुड क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जोश हेजलवुड IPL 2026 के शुरुआती दो मैच नहीं खेलने वाले हैं. अभी वो रिकवरी कर रहे हैं और 28 मार्च तक फिट नहीं हो पाएंगे.
जोश हेजलवुड को नवंबर 2025 में एक घरेलू मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. इसी वजह से वो एशेज सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. रिकवरी के दौरान उन्हें अकिलीज टेंडन में भी समस्या हुई. हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा नहीं बन पाए. अब IPL के शुरुआती दो मैच भी वो नहीं खेलेंगे.
IPL 2026 में RCB का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 5 अप्रैल को होगा. CSK और SRH जैसी टीमों के खिलाफ RCB को जोश हेजलवुड की कमी खलेगी.
IPL 2026 में अगर जोश हेजलवुड शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए, तो उनकी जगह जैकब डफी को मौका मिल सकता है. पिछले एक साल से वो अच्छी फॉर्म में हैं. इसके अलावा उनके पास नुवान तुषारा के साथ भी उतरने का विकल्प है.
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथल, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, सात्विक देसवाल, विकी ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News