Republic Day 2026 Wishes: गणतंत्र दिवस पर सभी को भेजें ये 10 मैसेज, Photos के जरिए दें हार्दिक शुभकामनाएं – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Republic Day 2026 Wishes, Messages, Photos: हर साल भारत 26 जनवरी के दिन अपना गणतंत्र दिवस मनाता है. इसी दिन साल 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया था और एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना था. आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान के निर्माताओं को नमन किया जाता है जिन्होंने हमें एक स्वतंत्र और संगठित भारत का सपना दिया. गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर आप भी सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं. यहां आपके लिए गणतंत्र दिवस के चुनिंदा संदेश (Republic Day Messages), फोटोज, शायरी और कोट्स वगैरह दिए गए हैं.
आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान हैं, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है. गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
वतन हमारा ऐसा कि कोई न छोड़ पाए रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
तिरंगा लहरायेंगे, भक्ति गीत गाएंगे गणतंत्र का यह पर्व हम गर्व से मनाएंगे. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
काले-गोरे का भेद नहीं हम सब एक समान हैं भारत मां की गोद में बसता हम सबका जहान है. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
अलग है भाषा अलग है वेश पर सबसे प्यारा हमारा भारत देश. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
नफरत को मिटाएंगे प्रेम को बढ़ाएंगे गणतंत्र के उत्सव पर खुशियां फैलाएंगे. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
जब तक दिल में धड़कन है, तब तक यह अभियान रहे, भारत माता की सेवा में ही हमारा जीवन रहे. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
मंगल हो गणतंत्र हमारा सुखद हो यह सवेरा पूरी दुनिया में सबसे प्यारा 'भारत देश' मेरा. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
सरहद पर जो खड़े हैं उन्हीं से हम बड़े हैं उनके जज्बे के आगे नतमस्तक हम सब खड़े हैं. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
गूंज रहा है विश्व में भारत का नाम वीर शहीदों को हमारा कोटि-कोटि प्रणाम. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News