Rinku Singh Father death: क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, प‍िता का न‍िधन, ल‍िवर कैंसर से जूझ रहे थे – AajTak

Feedback
Rinku Singh Father Death News: भारतीय क्रिकेटर र‍िंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता खानचंद्र स‍िंह ( Khanchandra Singh) का स्टेज-4 लिवर कैंसर से  जंग के बाद निधन हो गया. टी20 वर्ल्ड कप के बीच यह खबर सामने आने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.
रिंकू सिंह के पिता पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हाल में ही उनको हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली. प‍िता के न‍िधन की खबर सुनकर रिंकू सिंह चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं.  
A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)
 
अस्पताल ने की पुष्ट‍ि 
यथार्थ हॉस्पिटल के पीआरओ ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने आज (27 फरवरी) सुबह 5 बजे यथार्थ हॉस्पिटल-ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आखिरी सांस ली. 
After battling fourth-stage cancer, Cricketer Rinku Singh’s father breathed his last at Yatharth Hospital-Omega -1, Greater Noida (Uttar Pradesh) today at 5 am: Yatharth Hospital PRO
बेहद नाजुक थी रिंकू के प‍िता की हालत 
रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई थी. वो ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे और मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. 
टूर्नामेंट छोड़कर तुरंत घर लौटे थे रिंकू
पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू T20 वर्ल्ड कप के बीच टीम कैम्प से निकलकर चेन्नई से दिल्ली पहुंचे थे, जहां वे परिवार के साथ रहे. हालांकि वो गुरुवार (26 फरवरी) को ज‍िम्बाब्वे से खेलने के लिए टीम से जुड़ गए थे. 
 
A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)
चेन्नई टी20 में ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ नहीं मिला मौका
पारिवारिक शोक के चलते रिंकू के अगले मैचों में खेलने को लेकर सस्पेंस है. वो ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ मुकाबले में टीम से बाहर रहे थे और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया था. वहीं टीम में अक्षर पटेल की वॉश‍िंगटन सुंदर की जगह वापसी हुई थी. हालांकि ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ मुकाबले में फील्ड‍िंग करते हुए वो नजर आए थे. 
A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)
मुश्किल दौर से गुजर रहे रिंकू सिंह 
यह समय रिंकू सिंह के लिए व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तर पर बेहद चैलेंज‍िंंग रहा  है. हालिया मैचों में उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, इस टी20 वर्ल्ड कप में र‍िंकू सिंह ने टीम इंड‍िया के ल‍िए ज‍िम्बाब्वे मुकाबलों में हिस्सा लिया है, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में नीचे होने की वजह से उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिला.
अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ वह सिंगल डिजिट पर आउट हो गए. पाकिस्तान के खिलाफ जरूर उन्होंने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर तेज कैमियो दिखाया. नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंदों पर 6 रन जोड़े, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके. रिंकू ने पांच पारियों में 29 गेंदें खेलकर सिर्फ 24 रन बनाए थे. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News