—विज्ञापन—
SA vs UAE T20 World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और UAE के बीच शानदर मैच हुआ. 18 फरवरी 2026 यानी आज दिल्ली में दोनों टीमें आमने-सामने थी. ग्रुप D से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्वालीफाई कर चुकी हैं. UAE भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी. UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए, जिसका साउथ अफ्रीका ने आसानी से पीछा किया.
UAE ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आलिशान शराफू ने 45 रन रन की शानदार पारी खेली. हालांकि, टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन बना पाई. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में ही 123 रन बनाने में सफल हुए. एडेन मार्करम ने 28, रेयान रिकेल्टन 30, डेवाल्ड ब्रेविस ने 36 रन की शानदार पारी खेली. कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट झटके और इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच जीता.
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका.
UAE का स्क्वाड: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक, ध्रुव पराशर, मुहम्मद रोहिद खान, मयंक कुमार.
मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स नीचे दिए गए:

साउथ अफ्रीका ने 40 गेंद रहते 123 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. 6 विकेट से उन्होंने ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच जीता.
रेयान रिकेल्टन के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अपना विकेट गंवा दिया. वो 12वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बाउंड्री पर कैच थमा बैठे. 36 रन की उनकी पारी का अंत हुआ.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 116/4 (11.4 ओवर)
रेयान रिकेल्टन ने 11वें ओवर में तीन गेंद में दो छक्के जड़ दिए लेकिन चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो मुहम्मद फारूक को अपना विकेट थमा बैठे.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 105/3 (10.4 ओवर)
डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी करने आए और आते ही बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. ब्रेविस और रेयान के बीच बढ़िया साझेदारी हो रही है. साउथ अफ्रीकी टीम अब जीत के बेहद करीब है.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 73/2 (8 ओवर)
एडेन मार्करम ने अच्छी शुरुआत दी. उनके आउट होने के बाद रेयान रिकेल्टन ने भी तेज गति से बल्लेबाजी की. उनका साथ क्विंटन डी कॉक भी बड़े शॉट लगा रहे थे. छठे ओवर में मुहम्मद जवादुल्लाह की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में बाउंड्री के करीब डी कॉक कैच थमा बैठे.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 56/2 (5.4 ओवर)
एडेन मार्करम ने तूफानी शुरुआत दी और 11 गेंद में 28 रन बना दिए. हालांकि, हैदर अली की गेंद पर वो क्लीन बोल्ड हो गए.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 32/1 (3 ओवर)
बारिश थम गई है और साउथ अफ्रीकी टीम बल्लेबाजी करने आ गई है. क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे.
बारिश के कारण मैच रुक गया है. साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत में इसी कारण देरी हो रही है.
साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने कमाल किया और 20 ओवर में UAE 6 विकेट खोकर मात्र 122 रन बनाने में सफल हुई. कॉर्बिन बॉश ने 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
UAE का स्कोर: 122/6 (20 ओवर)
एनरिक नॉर्खिया ने क्रीज पर टिके आलिशान शराफू को आउट कर दिया. 38 गेंद में आलिशान की 45 रन की शानदार पारी का अंत हुआ.
UAE का स्कोर: 112/5 (17.4 ओवर)
यूएई टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. इसी वजह से वो तेज गति से रन बनाने में असफल रहे. उन्होंने 15.5 ओवरों में 100 का आंकड़ा पार किया.
UAE का स्कोर: 102/4 (15.5 ओवर)
एनरिक नॉर्खिया ने 14वें ओवर में हैदर शाह को आउट कर दिया. हैदर धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे और वो 15 गेंद में मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
UAE का स्कोर: 82/4 (13.4 ओवर)
UAE को तीसरा झटका लगा. कॉर्बिन बॉश की गेंद पर वो शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए.
UAE का स्कोर: 68/3 (10.3 ओवर)
दो विकेट लगातार गंवाने के बाद UAE की तगड़ी वापसी हुई है. अलीशान शराफू बड़े-बड़े शॉट्स लगा रहे हैं और 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
UAE का स्कोर: 60/2 (8 ओवर)
अच्छी शुरुआत के बावजूद UAE ने 6 गेंदों के अंतराल में दो विकेट गंवा दिए. आर्यांश मात्र 13 और वसीम 22 रन बनाकर आउट हो गए.
UAE का स्कोर: 42/2 (5.2 ओवर)
UAE ने बढ़िया तरह से शुरुआत की है. तीन ओवरों में वो 30 रन बना चुके हैं. वसीम तेज गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं और अभी 20 रन पर खेल रहे हैं.
आर्यांश शर्मा और कप्तान मोहम्मद वसीम UAE के लिए ओपनिंग करने उतरे. कागिसो रबाडा के हाथ में गेंद है.
UAE की प्लेइंग 11: आर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम, आलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. उन्होंने मौसम और पिच को देखते हुए गेंद से पहले आक्रमण करने का मन बनाया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in