Samastipur News: नेपाल का नूर मोहम्मद बिहार में गिरफ्तार, NIA को लंबे समय से थी तलाश; जाली नोटों के नेटवर्क… – Zee News

Samastipur News: FICN नेटवर्क के खिलाफ बिहार पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में समस्तीपुर पुलिस ने जाली नोटों के नेटवर्क से जुड़े वांछित ईनामी आरोपी नूर मोहम्मद को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है. 
Trending Photos
Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईए (National Investigation Agency) के वांछित ईनामी आरोपी नूर मोहम्मद को पकड़ लिया है. आरोपी शख्स जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है और उस पर एनआईए ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. इस बारे में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार (27 फरवरी) को मिली सूचना और सीआईडी पटना के डीआईजी जयंत कांत से प्राप्त जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
उन्होंने बताया कि पहले सूचना के आधार पर अभियुक्त पर पुलिस ने लगातार निगरानी रखी. फिर शनिवार (28 फरवरी) को सूचना की पुष्टि होने उसे पटोरी स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया. सूचना में बताया गया था कि NIA के केस में वांछित पड़ोसी देश नेपाल के बारा जिले के एश मोहम्मद के पुत्र नूर मोहम्मद समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर पटोरी थाना को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दे गया. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर पुलिस के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार (28 फरवरी) को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

यह भी पढ़ें: ‘एपस्टीन फाइल को छुपाने के लिए हुई खामनेई की हत्या’, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा दावा

Add Zee News as a Preferred Source

FICN नेटवर्क के खिलाफ बिहार पुलिस का अभियान
पुलिस इसकी सूचना NIA को दे दी है. NIA की टीम ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया अपना रही है, ताकि आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सके. बता दें कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय FICN नेटवर्क के खिलाफ बिहार पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इससे पूर्व भी NIA द्वारा घोषित इनामी अपराधियों में दो लाख के ईनामी सुधीर कुशवाहा और एक लाख के ईनामी मो. गुलटेन अंसारी की गिरफ्तारी की गई थी. नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी को सीमा पार जाली नोट नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि नूर मोहम्मद से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.
रिपोर्ट: मंटुन कुमार रॉय, समस्तीपुर
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News