Samay Raina की YouTube वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 15 घंटे में 5.6 मिलियन पार हुए व्यूज, किए कई खुलासे – News24 Hindi

—विज्ञापन—
मशहूर कॉमेडियन Samay Raina ने हाल ही में YouTube पर नया वीडियो निकाला. इसमें उन्होंने अपने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के दौरान हुए विवाद को लेकर खुलकर बात की. यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें उन्होंने उस कठिन समय के बारे में कई बातें बताईं.
कॉमेडियन समय रैना पिछले साल काफी सुर्खियों में छाए हुए थे. उनके ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) शो में हुए विवाद के बाद वे 14 महीने तक बिल्कुल स्टेंडअप से दूर चले गए थे. लेकिन अब उन्होंने फिर धमाकेदार कमबैक किया है.
समय रैना ने हाल ही में YouTube पर अपनी नई वीडियो “Still Alive” डाली, जिसमें उन्होंने उस कंट्रोवर्सी के दौरान हुए पीछे के स्ट्रगल को बताया. यह वीडियो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज थी.
वीडियो अपलोड होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया. सिर्फ 15 घंटे में इस वीडियो के व्यूज 5.6 मिलियन से ज्यादा हो गए. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. लाइक्स की संख्या भी लाखों में पहुंच गई.
समय ने इस वीडियो में मजाकिया अंदाज में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के दौरान हुए विवाद के पीछे से जुड़ी कई कहानियां शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के सबसे मुश्किल के दौर के बारे में बताया. इस दौरान कॉमेडियन इमोशनल भी हुए.
समय ने इस यूट्यूब वीडियो में अपने फैंस को अपनी पूरी भावनाएं बताई, जिसमें उन्होंने अपने डर से लेकर ताकत को शब्दों के द्वारा लोगों तक पहुंचाया. समय की इस कहानी से लोग काफी भावुक हुए और उनके सपोर्ट में उतर गए.
समय ने कहा कि वे सिर्फ लोगों को हंसाने के लिए काम करते हैं. विवाद के बाद उन्होंने शो के सभी एपिसोड हटा दिए थे. अब इस नई स्पेशल में वे मजबूत वापसी कर रहे हैं. वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद दिया और आगे की प्लानिंग भी बताई.
IGL विवाद के दौरान कई लोगों ने बयानबाजी की, जिसमें मुकेश खन्ना और सुनील पाल जैसे सिलेब्रिटीज भी शामिल थे. समय ने उन पर भी तंज कसा और मजाकिया अंदाज में उस चीज को “अतिशयोक्तिपूर्ण” (Disproportionate) बताया.
समय में इस वीडियो में बताया कि स समय की स्थिति को संभालना उनके लिए कठिन हो गया था, जिसके कारण उन्हें अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड्स हटाने पड़े थे. लेकिन यह करना उनके लिए बेहद कठिन था. फैंस पूरी तरह से समय के साथ है और उनको खूब शाबाशी दे रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News