Sambhal Violence LIVE: संभल हिंसा के 25 आरोपियों को कोर्ट ले जा रही पुलिस, अली जफर भी हिरासत में – News18 हिंदी

Live
Sambhal Violence LIVE: संभल हिंसा मामले में यूपी पुलिस एक्शन मोड में है. अब पुलिस ने मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को हिरासत में लिया. जबकि थोड़ी देर पहले जफर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.
Sambhal Violence LIVE: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में यूपी पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आ रही है. अब पुलिस ने शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को हिरासत में लिया है. जफर अली ने कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संभल डीएम को रविवार को हुई हिंसा का जिम्मेदार बताया था. जफर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
संभल जिले में हुई हिंसा के बाद से पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में हिंसा जानबूझकर भड़काई गई है. वहीं सपा के सांसद पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. संभल के विधायक के बेटे पर भी दंगा भड़काने का आरोप लगा है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद की सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है. तीन मौत रविवार को हुई थी, जिनको रातोंरात पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया. वहीं एक मौत सोमवार की सुबह हुई है. हिंसा मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई है और 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिंसा के दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. इलाके में हिंसा का असर भी देखने को मिल रहा है. शहर में एक-दो दुकाने ही बस खुली हुई हैं. एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.
संभल हिंसा के आरोपियों को पुलिस कोर्ट ले जा रही है. कुछ आरोपियों ने कहा कि उनको कहीं से और उठाया है. तो कुछ ने कहा कि वो मौके पर थे लेकिन पत्थरबाजी में शामिल नहीं थे. हिंसा के कई आरोपी लंगड़ाकर चल रहे थे. आरोपियों ने कहा पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है. पुलिस ने अब तक संभल हिंसा में 25 लोगों को गिरफ्तार किया है.
संभल में पुलिस पीएसी और आरएएफ जवानों ने पैदल मार्च शुरू किया है. इलाके में शांति कायम रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
सांसद चंद्र शेखर ने संभल बवाल पर CBI जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद मस्जिदों में मंदिर खोजने का ट्रेंड है. इसमें नौजवानों की जान जा रही है. संभल में बड़ी साजिश हुईसुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच होनी चाहिए.
संभल में हुई हिंसा के मामले में शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को पुलिस ने हिरासत में लिया. जफर अली ने थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस करके एसडीएम संभल और को संभल को हिंसा का जिम्मेद बताया था.
संभल की घटना को लेकर हाथरस में हाई अलर्ट. हाथरस में सभी संवेदशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराई जा रही है. मुख्य बाजारों और संवेदनशील सहित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त किया. हाथरस पुलिस की स्पेशल सेल हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखे हुए है. मकान की छत्तों ईट पत्थर रखने वाले घरों की ड्रोन कैमरे में निगरानी कर रही पुलिस. पुलिस अधिकारियों की लोगो से अपील अफवाहों पर ध्यान न दे.
संभल हिंसा पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, “संभल में पुलिस प्रशासन ने जो घटना को अंजाम दिया है, उसने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है और प्रदेश और देश की छवि को धूमिल किया है. कल मैं प्रदेश में भी मौजूद नहीं था, संभल तो दूर की बात है. मैं इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में शामिल होने बेंगलुरु गया था. लेकिन मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया. यह पुलिस प्रशासन की साजिश है. जब जनता को पता ही नहीं है कि आप कब सर्वे के लिए आ रहे हैं, तो वे क्या साजिश करेंगे? साजिश के तहत उन्होंने हथियारों का इस्तेमाल किया है, उन्होंने हमारे 5 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी है, कई अन्य घायल हैं, झूठा मामला दर्ज किया गया है. मैं चाहता हूं कि इन अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए.”
ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. दंगे के दोषिय़ों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. संभल हिंसा मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने संभल की घटना पर कहा,”हम मांग करते हैं कि जिन लोगों ने गोली चलाई हैं. जिसके लिए वहां के ज़िलाधिकारी और एसपी ज़िम्मेदार हैं उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज़ होना चाहिए.”
हापुड़ में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद. संभल जाने के दौरान पुलिस ने रोका. हापुड़ में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद. संभल जाने के दौरान पुलिस ने रोका. छिजारसी टोल पर ही चंद्र शेखर आजाद को रोका गया. पिलखुवा कोतवाली के छिजारसी टोल का मामला.
संभल में पथराव की घटना पर संभल SP कृष्ण कुमार ने कहा, “लगभग 2500 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ है. सभी लोगों की CCTV के माध्यम से पहचान की जाएगी और सभी को जेल भेजा जाएगा.
हिंसा में मारे गए दो युवकों की इनिशियल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी सामने आया है की दोनों लड़को की बॉडी से 315 बोर की गोली आर-पार हुई है. इस तरह की गोली का इस्तेमाल अवैध तमंचे में किया जाता है. पोस्टमार्टम दो डॉक्टर के पैनल ने किया है. पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी भी हुई है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार में से दो मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है. बल्कि तमंचे से हुई है. हालांकि अभी दो मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सर्वे के लिए पुलिस को मस्जिद कमिटी को भरोसे में लेना था. ये लोगों का मर्डर है. आप किस बुनियाद पर कर रहे हैं सर्वे. आप किस बुनियाद पर अपना फेथ दूसरे पर थोपेंगे . ये फायरिंग नहीं मर्डर हैजुल्म हो रहा है संभल में. आप जिस पर चाहिए FIR कर लीजिये.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि संभल की हिंसा भाजपा द्वारा प्रायोजित है. काशी – मथुरा में भी सर्वे हुआलेकिन संभल में कैसे सर्वे हुआ. घंटे पहले आदेश हुआऔर पहुंच गए सर्वे के लिए.
संभल हिंसा में चार लोगों की मौत पर बड़ा अपडेट आया है. जानकारी मिली है कि इन सभी की मौत पुलिस की गोली से नहीं बल्कि तमंचे से फायर की गई गोली से हुई है.
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सांसद के खिलाफ मुकदमा दायर करना मैं दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं. लेकिन जैसे वहां गोली मारी गईवहां गोली मारने की कोई जरुरत नहीं थी.
न्यूज18 से बात करते हुए नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने कहा, ‘मैं संभल जा रहा हूं. कोर्ट ने दूसरे पक्ष को सुना ही नहीं. क्या पुलिस गोली से न्याय करेगी? सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करे जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.’
बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का स्टैंड क्लियर है. पहले सर्वे के बाद दूसरी बार अधिकारियों को ले जाने की क्या जरुरत थी. नतीजों में जो बेईमानी हुई हैइस पर चर्चा ना हो सके इसलिए ये सब घटना हुई है.
संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए साक्षी महाराज ने कहा, ‘यदि हाथ में पत्थर लेकर आगे बढ़ेंगे तो हाथ तोड़ दिए जायेंगे. विपक्ष के आरोप निराधार हैं. पुलिस पत्थर लेकर नहीं गई थी. ये सुनियोजित षड्यंत्र था.. हम इसकी निंदा करते हैं. इस पर और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. पत्थरों से देश नहीं चलेगा. संविधान से देश चलेगा. जो भगवान राम पर सवाल उठाते हैं तो वो कोर्ट पर तो उठायेंगे ही.
Sambhal Violence LIVE: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में यूपी पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आ रही है. अब पुलिस ने शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को हिरासत में लिया है. जफर अली ने कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संभल डीएम को रविवार को हुई हिंसा का जिम्मेदार बताया था. जफर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
संभल जिले में हुई हिंसा के बाद से पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में हिंसा जानबूझकर भड़काई गई है. वहीं सपा के सांसद पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. संभल के विधायक के बेटे पर भी दंगा भड़काने का आरोप लगा है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद की सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है. तीन मौत रविवार को हुई थी, जिनको रातोंरात पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया. वहीं एक मौत सोमवार की सुबह हुई है. हिंसा मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई है और 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिंसा के दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. इलाके में हिंसा का असर भी देखने को मिल रहा है. शहर में एक-दो दुकाने ही बस खुली हुई हैं. एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.

सिर्फ 5 हजार में शुरू करें बिजनेस, बिना फीस के पाए ट्रेनिंग, हर महीने कमाएं तगड़ा मुनाफा, जानें कैसे
'बचाओ-बचाओ…', जब चीखने लगे राजेश खन्ना, फटने लगी थी कमीज, एक्ट्रेस की चाल ने बचाई जान
यहां खिलजी के साथ युद्ध में मारी गई थीं 120 राजकुमारियां! जानिए क्या है Roha Fort का इतिहास
ऐसे बनाएं गाजर का हलवा, खाते ही आ जाएगा सबके मुंह में पानी, जानिए सबसे टेस्टी रेसिपी!
Explainer: बिना पंखों की लगती है कि ये तितली, पारदर्शी कांच जैसे लगते हैं पंख, टच करने से लगता है डर
KhatuShyam Mandir: खाटूश्याम के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब बिना भीड़ के होगा दर्शन, बाहर से आने वालों के लिए नया रास्ता तैयार
सर्दियों में सेहत को दुरुस्त रखती है ये जादुई सब्जी, कई बीमारियों की करती है रोकथाम, डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण
Viral Story: सनातन राष्ट्र के लिए 22000 किलोमीटर की पैदल यात्रा, जातिगत भेदभाव मिटाने के लिए दीपक का एकता संदेश
IPL 2025 Auction: अबकी गुजरात टाइटंस की टीम में झारखंड के कुशाग्र, पिछली बार ₹7.2 करोड़ में बिके थे, इस बार…
लाइव ब्लॉग
2 hours ago
43 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News