Live
Sambhal Violence LIVE: संभल हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं मृतकों में से दो की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह पता चला है कि दो की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है. बल्कि 312 बोर की गोली से हुई है, जो तमंचे से ही चलती है.
Sambhal Violence LIVE: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के बाद से पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में हिंसा जानबूझकर भड़काई गई है. वहीं सपा के सांसद पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. संभल के विधायक के बेटे पर भी दंगा भड़काने का आरोप लगा है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद की सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है. तीन मौत रविवार को हुई थी, जिनको रातोंरात पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया. वहीं एक मौत सोमवार की सुबह हुई है. हिंसा मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई है और 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिंसा के दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. इलाके में हिंसा का असर भी देखने को मिल रहा है. शहर में एक-दो दुकाने ही बस खुली हुई हैं. एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.
ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. दंगे के दोषिय़ों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. संभल हिंसा मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने संभल की घटना पर कहा,”हम मांग करते हैं कि जिन लोगों ने गोली चलाई हैं. जिसके लिए वहां के ज़िलाधिकारी और एसपी ज़िम्मेदार हैं उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज़ होना चाहिए.”
हापुड़ में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद. संभल जाने के दौरान पुलिस ने रोका. हापुड़ में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद. संभल जाने के दौरान पुलिस ने रोका. छिजारसी टोल पर ही चंद्र शेखर आजाद को रोका गया. पिलखुवा कोतवाली के छिजारसी टोल का मामला.
संभल में पथराव की घटना पर संभल SP कृष्ण कुमार ने कहा, “लगभग 2500 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ है. सभी लोगों की CCTV के माध्यम से पहचान की जाएगी और सभी को जेल भेजा जाएगा.“
हिंसा में मारे गए दो युवकों की इनिशियल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी सामने आया है की दोनों लड़को की बॉडी से 315 बोर की गोली आर-पार हुई है. इस तरह की गोली का इस्तेमाल अवैध तमंचे में किया जाता है. पोस्टमार्टम दो डॉक्टर के पैनल ने किया है. पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी भी हुई है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार में से दो मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है. बल्कि तमंचे से हुई है. हालांकि अभी दो मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सर्वे के लिए पुलिस को मस्जिद कमिटी को भरोसे में लेना था. ये 3 लोगों का मर्डर है. आप किस बुनियाद पर कर रहे हैं सर्वे. आप किस बुनियाद पर अपना फेथ दूसरे पर थोपेंगे . ये फायरिंग नहीं मर्डर है, जुल्म हो रहा है संभल में. आप जिस पर चाहिए FIR कर लीजिये.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि संभल की हिंसा भाजपा द्वारा प्रायोजित है. काशी – मथुरा में भी सर्वे हुआ, लेकिन संभल में कैसे सर्वे हुआ. 1 घंटे पहले आदेश हुआ, और पहुंच गए सर्वे के लिए.
संभल हिंसा में चार लोगों की मौत पर बड़ा अपडेट आया है. जानकारी मिली है कि इन सभी की मौत पुलिस की गोली से नहीं बल्कि तमंचे से फायर की गई गोली से हुई है.
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सांसद के खिलाफ मुकदमा दायर करना मैं दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं. लेकिन जैसे वहां गोली मारी गई, वहां गोली मारने की कोई जरुरत नहीं थी.
न्यूज18 से बात करते हुए नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने कहा, ‘मैं संभल जा रहा हूं. कोर्ट ने दूसरे पक्ष को सुना ही नहीं. क्या पुलिस गोली से न्याय करेगी? सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करे जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.’
बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का स्टैंड क्लियर है. पहले सर्वे के बाद दूसरी बार अधिकारियों को ले जाने की क्या जरुरत थी. नतीजों में जो बेईमानी हुई है, इस पर चर्चा ना हो सके इसलिए ये सब घटना हुई है.
संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए साक्षी महाराज ने कहा, ‘यदि हाथ में पत्थर लेकर आगे बढ़ेंगे तो हाथ तोड़ दिए जायेंगे. विपक्ष के आरोप निराधार हैं. पुलिस पत्थर लेकर नहीं गई थी. ये सुनियोजित षड्यंत्र था.. हम इसकी निंदा करते हैं. इस पर और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. पत्थरों से देश नहीं चलेगा. संविधान से देश चलेगा. जो भगवान राम पर सवाल उठाते हैं तो वो कोर्ट पर तो उठायेंगे ही.
संभल के एसपी केके विश्नोई ने हिंसा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों द्वारा भीड़ को उकसाया गया. 7 मुकदमे थाना NAKASA में दर्ज हुए हैं. 5 मुकदमे थाना कोतवाली में दर्ज हुए हैं. SI शाह फैसल की लेपर्ड को गिराया. पिस्टल मैगजीन लूटी। आग लगाई. FIR में 200 अज्ञात और 6 नामजद हैं. 800 अज्ञात और MP जिया और सुहेल इकबाल दो नामजद हुए हैं. इन्हें 168 BNS के तहत नोटिस दिया है. पूर्व में भी भड़काऊ बयान दिए थे.
संभल कोतवाली में दंगे को लेकर FIR दर्ज. सुनियोजित साजिश , दंगा भड़काने और भीड़ इक्कठा करने के आरोप में मामला दर्ज. सपा के स्थानीय सांसद जिया उर रहमान और विधायक के बेटे सुहेल इक़बाल के ख़िलाफ़ साज़िश का मुक़दमा दर्ज. कुछ वीडियो पोस्ट भी दंगा भड़काने को लेकर पुलिस के हाथ लगे.
समाजवादी पार्टी के संसद जियाउर रहमान बार्क और समाजवादी पार्टी के संभल विधानसभा के विधायक इक़बाल महमूद के बेटे सुहैल इक़बाल के ख़िलाफ़ दंगा भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. कोतवाली संभल थाने में मुकदमा दर्ज.
संभल हिंसा पर राहुल गांधी ने बयान जारी किया है. उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसा में मारे गए लोगों की जिम्मेदार बीजेपी है. राज्य सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है. सभी लोग शांति बनाए रखें
संभल में हिंसा का असर देखने को मिल रहा है, जिले का बाजार बंद है. इक्का-दुक्का दुकानें बस खुली हुई हैं. हिंसक घटनाओं से बाजार के व्यापारी डरे हुए हैं. सिर्फ बहुत जरूरी कामों से ही घर से निकल रहे हैं लोग. बाजार से ग्राहक नदारद हैं. हिंसा से व्यापार का बड़ा नुकसान. संभल शहर इलाके में बंद हैं बाजार. प्रशासन ने शुरू की बाजार खुलने की कवायद. एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों से बैठक कर बाजार खोलने की अपील की.
Sambhal Violence LIVE: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के बाद से पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में हिंसा जानबूझकर भड़काई गई है. वहीं सपा के सांसद पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. संभल के विधायक के बेटे पर भी दंगा भड़काने का आरोप लगा है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद की सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है. तीन मौत रविवार को हुई थी, जिनको रातोंरात पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया. वहीं एक मौत सोमवार की सुबह हुई है. हिंसा मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई है और 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिंसा के दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. इलाके में हिंसा का असर भी देखने को मिल रहा है. शहर में एक-दो दुकाने ही बस खुली हुई हैं. एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.
Animals Infertility: पोषक तत्वों से भरपूर है ये हरा चारा, दूर होगी पशुओं के बांझपन की बीमारी
गर्दा उड़ा दिया…ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी टेस्ट जीत से टीम इंडिया ने मचाई तबाही, कंगारुओं को मुंह छुपाने पर किया मजबूर
Ayurvedic Herb: वीर्य की कमी से हैं परेशान! 24 घंटे एनर्जेटिक रखेगा ये चमत्कारी जड़ी-बूटी, कमर दर्द के लिए है रामबाण औषधि
ईयरफोन या हेडफोन्स: कौन कर सकता है ज्यादा नुकसान? जानें एक्सपर्ट की राय और बचाएं अपने कान
अगर दिखने लगे हैं ये लक्षण, तो हो जाएं सावधान, जानें इस खतरनाक बीमारी सिकल सेल से बचने के उपाय
लो इम्युनिटी से हैं परेशान, डाइट में एड करें बस ये 1 फूड कॉम्बिनेशन, डायबिटीज भी रहेगा कंट्रोल
भूलकर भी न करें ये लापरवाही! मवेशियों में तेजी से फैल रहा खुरपका-मुंहपका रोग, बचाव के जानें जरूरी टिप्स
ऋषिकेश में नहीं करना पड़ेगा होटल का खर्चा…इन जगहों पर बिल्कुल फ्री रह सकते हैं आप, आ जाएगा मजा!
ये हैं देश के 5 टॉप कुकिंग ऑयल, क्या आपके घर होता है इस्तेमाल? जानें इन तेलों में खाना बनाने के फायदे
लाइव ब्लॉग
38 minutes ago
31 minutes ago
2 minutes ago
21 minutes ago